मौनी रॉय ने ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ 27 जनवरी को सात फेरे ले लिए थे। गोवा में हुई इस शादी में परिवार के और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। मलयाली और बमाली रीति रिवाज के साथ हुई शादी के सारी रस्मों को निभाने के बाद मौनी रॉय मुंबई लौट आई हैं। पपराजी के कैमरे में कैद हुईं मौनी एयरपोर्ट पर बिल्कुल नई नवेली दुल्हन वाले लुक में नजर आईं।