मौनी रॉय फैशन के मामले में हमेशा अपडेट रहती हैं। मौसम के बदलते ही मौनी के लुक्स भी बदलने लगे हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में वे फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही हैं। मौनी इस ड्रेस को पहनने के बाद बैठकर अलग-अलग पोज दे रही हैं। प्रशंसकों के साथ ही कई सिलेब्स ने उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट किया है। मौनी फिटनेस को लेकर भी लापरवाही नहीं बरतती हैं। वे अक्सर फैशन और फिटनेस से जुड़े हुए वीडियो और तस्वीरें ही साझा करती हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने फ्लोरल ड्रेस पहना हो, इससे पहले भी वे कई बार इस तरह के ड्रेसेस में नजर आ चुकी हैं लेकिन फिलहाल बदलते हुए मौसम में उनके इस लुक को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उनका ड्रेस बहुत खूबसूरत है इसमें कोई दो राय नहीं है और ड्रेस का रंग भी अच्छा लग रहा है। अगली स्लाइड्स से देखिए मौनी का यह लेटेस्ट लुक।