फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Makeup Tips: बार-बार फैल जाती है लिपस्टिक तो अपनाएं ये तरीके, लंबे समय तक नहीं होगी परेशानी

Wed, 26 Jul 2023 12:24 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर बारिश के मौसम में आपकी लिपस्टिक बार-बार फैलती रहती है तो कुछ तरीके अपनाकर आप इसे लंबे समय तक टिका सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
lipstick - फोटो : istock
Monsoon Makeup Tips: बारिश का मौसम हर किसी को पसंद होता है। इस मौसम में घूमने-फिरने का काफी मन होता है। भले ही इस मौसम की वजह से कई तरह की परेशानियां आती हैं, लेकिन उसके बावजूद हर कोई बारिश का लुत्फ उठाता है। बारिश के मौसम में उमस काफी ज्यादा होने लगती है, जिसकी वजह से महिलाओं को इस बात का काफी डर रहता है कि कहीं उमस की वजह से उनका मेकअप ना खराब हो जाए।

वैसे तो महिलाएं बारिश में कम ही मेकअप करती हैं, लेकिन लिपस्टिक एक ऐसा प्रोडक्ट है, जिसे लगाए बिना कोई महिला कभी बाहर नहीं निकलती। बारिश के मौसम में लिपस्टिक लगाने के बाद उमस की वजह से ये छूट जाती है। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप लंबे समय के लिए अपनी लिपस्टिक को बरकरार रख सकती हैं। इसके लिए आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। 
विज्ञापन

2 of 7
lip
होंठों को जरूर करें एक्सफोलिएट

होेठों के एक्सफोलिएशन से आपके होंठ नर्म हो जाएंगे। इसकी मदद से ही होंठों की ड्राई स्किन हट जाती है। ऐसा करने के बाद आपकी लिपस्टिक आसानी से हटेगी नहीं। 
विज्ञापन

3 of 7
Lip Gloss - फोटो : instagram
मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं

बारिश के मौसम में भी होंठों पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। अगर आप ऐसा करेंगी लिपस्टिक लगाने के बाद भी आपके होंठ सूखेंगे नहीं। 

4 of 7
Lip - फोटो : instagram
लगाएं प्राइमर

होंठों पर मॉइस्चराइजर लगाने के बाद हमेशा प्राइमर का इस्तेमाल करें, ताकि आपके लिप्स पर लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहे। 
विज्ञापन

5 of 7
lipstick
वॉटरप्रूफ लिपस्टिक को दें प्राथमिकता

बारिश के मौसम में हमेशा वॉटरप्रूफ लिपस्टिक को ही प्राथमिकता दें। ये बारिश और उमस में भी लंबे समय तक टिकी रहती है। 
विज्ञापन

6 of 7
lipstick - फोटो : istock
टिशू का करें इस्तेमाल

उमस में अगर आप अपनी लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकाना चाहती हैं तो पहले लिपस्टिक अप्लाई कर लें और फिर दोनों होठों के बीच टिश्यू दबाकर रखें। ऐसा करने से लिपस्टिक वाटरफ्रूफ भी हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
lipstick - फोटो : istock
ब्लोटिंग पेपर की लें मदद

अगर आपके होंठ काफी ज्यादा पसीजते हैं तो सबसे पहले ब्लॉटिंग पेपर की मदद से होंठों पर मौजूद नमी को हटाएं। इसके बाद अगर आप लिपस्टिक लगाएंगी तो ये लंबे समय तक टिकी रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें