फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care: शेविंग के बाद होती है चेहरे पर जलन तो करें इन चीजों का इस्तेमाल, मिलेगी राहत

Tue, 25 Jul 2023 10:14 AM IST
श्रुति गौड़ कन्वर्जेन्स डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर शेविंग करने के बाद आपके चेहरे पर भी जलन होती है तो आप इन चीजों का इस्तेमाल करके इससे राहत पा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
shaving
Skin Care: जिस तरह से लड़कियों के लिए खूबसूरत दिखना अहम होता है, ठीक उसी तरह से लड़कों के लिए भी हैंडसम दिखना जरूरी होता है। लड़कियां अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह के स्किन केयर ट्रीटमेंट लेती हैं। वहीं लड़के हैंडसम दिखने के लिए ग्रुमिंग का खास ध्यान रखते हैं। वो अपने बालों के साथ-साथ ध्यान रखते हैं कि उनकी दाढ़ी भी सेट रहे।

ऐसे में लड़के हर हफ्ते अपनी दाढ़ी सेट करते हैं पर, कई बार देखा जाता है कि शेव करने के बाद चेहरे पर जलन होने लगती है, जिससे अगर सही से छुटकारा नहीं पाया गया तो ये झलन बढ़ जाती है और खुजली-रैशेज में बदल जाती है। लड़कों की इसी परेशानी को देखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप इस जलन से छुटकारा पा सकते हैं। इन चीजों के इस्तेमाल के लिए आपको ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
coconut oil
नारियल का तेल

अगर शेविंग के बाद आपके चेहरे पर जलन पड़ती है या चेहरा लाल हो जाता है तो आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आपकी त्वचा को अंदर से मॉइस्चराइज करते हैं। इससे आपको कुछ ही समय में जलन से राहत मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
एलोवेरा

त्वचा संबंधी कई परेशानियों में एलोवेरा फायदेमंद होता है। अगर शेव करने के बाद आपकी त्वचा में किसी तरह की कोई परेशानी हो रही है तो एलोवेरा का इस्तेमाल करना आपके लिए बेहतर होगा। 

4 of 5
Fitkari - फोटो : iStock
फिटकरी

हर भारतीय घर में फिटकरी पाई जाती है। इसमें मौजूद तत्व त्वचा की कई परेशानियों को दूर करते हैं। ऐसे में अगर आप चेहरे की जलन को दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल करेंगे तो आपको काफी जल्दी राहत मिलेगी। इस्तेमाल के लिए आपको इसे बस शेव करने के बाद फिटकरी को चेहरे पर लगाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बर्फ - फोटो : Pixabay
बर्फ

चेहरे पर शेविंग के बाद अगर जलन कम नहीं हो रही है तो आइस क्यूब को चेहरे पर लगाएं। ये जलन के साथ-साथ खुजली और रैशेज से भी राहत पहुंचाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें