फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Footwear Fashion: बारिश के मौसम में आया फुटवियर का नया स्टाइल, जो देगा लुक और करेगा कीचड़ से भी बचाव

Sat, 24 Aug 2024 11:46 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

बरसात के मौसम में कीचड़ से बचने और स्टाइल से समझौता न करते हुए आप कुछ खास शूज का चयन कर सकती हैं, जो कि हवादार, स्मार्ट, आरामदायक और हल्के हों। 
विज्ञापन
1 of 6
बरसात के लिए फुटवियर - फोटो : Instagram
कंचन चौहान

Footwear Fashion Tips : फुटवियर न सिर्फ पैरों को गंदा होने से बचाते हैं, बल्कि उनकी खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ आपके ओवरऑल लुक को भी खास बनाते हैं। ऐसे में क्यों न आप कुछ नए तरह के फुटवियर ट्राई करें।

यह मौसम थोड़ा उमस भरा होता है और बारिश कभी भी हो जाती है। छाते और रेनकोट से आप भीगने से तो बच जाती हैं, लेकिन आपके जूते जमीन पर जमा बारिश के पानी से नहीं बच पाते। इस स्थिति से बचने और अपने स्टाइल में भी कोई समझौता न करने के लिए आप कुछ खास शूज का चयन कर सकती हैं, जो कि हवादार, स्मार्ट, आरामदायक और हल्के हों। इस समय एक से बढ़कर एक स्टाइलिश फुटवियर बाजार में मौजूद हैं, जिनको अपनी पसंद के अनुसार वैरायटी चुनकर आप भी अपने पैरों की शान बढ़ा सकती हैं। आप इनको शॉर्ट्स, ड्रेस, जींस जैसे किसी भी आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
एरिजोना सैंडल - फोटो : Instagram
एरिजोना सैंडल

एरिजोना सैंडल इस मौसम के लिए सबसे सही विकल्प माने जाते हैं, क्योंकि ये वाटरप्रूफ होते हैं और जल्दी सूख जाते हैं। इन का डिजाइन ऐसा होता है कि पानी जल्दी निकल जाए, जिससे पैरों में नमी और फिसलन नहीं रहती। इसके अलावा ये हल्के और आरामदायक होते हैं, जिससे इन को पहनकर चलना आसान होता है। ये दिखने में भी काफी स्टाइलिश लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
बारिश के लिए फुटवियर - फोटो : Instagram
स्नीकर्स

इस मौसम में कलरफुल स्नीकर पहनना आपके लुक को स्टाइलिश और मजेदार बना सकता है। बारिश के मौसम में अक्सर लोग जूते पहनना छोड़ देते हैं, लेकिन अगर आपको स्नीकर्स पहनना पसंद है तो आप हाई हील्स वाले स्नीकर्स ले सकती हैं। बस, एक बात का ध्यान रखें कि इस मौसम में हल्के रंगों से बचें, क्योंकि वे जल्दी गंदे दिखने लगते हैं। इसके बजाय बेज कलर को चुनें, जो अधिक व्यवहारिक होते हैं। इस तरह के स्नीकर्स जींस और शॉर्ट ड्रेस के साथ बहुत अच्छे लगते हैं।

4 of 6
बरसात के लिए फुटवियर - फोटो : Instagram
फ्लिप फ्लॉप

फ्लिप फ्लॉप न केवल इस मौसम के लिए बेहतरीन होते हैं, बल्कि इनको किसी भी मौसम में पहना जा सकता है। आप इनको शॉर्ट्स, ड्रेस, जींस या किसी भी तरह के आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। फ्लिप फ्लॉप को पानी से कोई नुकसान नहीं होता है और ये आसानी से सूख भी जाते हैं। आजकल आपको बाहर पहनने के लिए फ्लिप फ्लॉप में कई अलग-अलग डिजाइन भी मिल जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
बरसात के लिए फुटवियर - फोटो : Instagram
फ्लोटर्स

शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जिसने कभी फ्लोटर्स न पहने हों। फ्लोटर्स पहनने में बेहद आरामदायक होते हैं और इस मौसम के लिए सबसे बहतरीन विकल्प हैं। आप इनको वेस्टर्न और इंडियन, दोनों तरह के कपड़ों के साथ स्टाइल कर सकती हैं। फ्लोटर्स की खासियत यह है कि इन का विभिन्न डिजाइन और रंग विकल्प आपको बाजार और ऑनलाइन, दोनों जगह आसानी से मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बरसात के लिए फुटवियर - फोटो : Instagram
रबर सोल वाले सैंडल

जो महिलाएं इस मौसम में भीगे और टपकते जूतों और चप्पलों से परेशान नहीं होना चाहती, उन्हें रबर के सोल वाले सैंडल पहनने चाहिए। बारिश के कारण कई जगहों पर फिसलन हो जाती है, लेकिन ऐसे सैंडल आपको अच्छी पकड़ प्रदान करते हैं और पानी से पैरों को गीला नहीं होने देते। इससे आपको बहुत आराम मिलता है। कीचड़, गंदगी और इस मौसम में फिसलन से बचने के लिए इन सैंडल्स को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें