रीवा की राजकुमारी मोहेना कुमारी को पहली बार डांस इंडिया डांस में देखा गया था, वहीं से लोगों को पता चला था कि वे एक साधारण प्रतिभागी न होते हुए रीवा की राजकुमारी हैं। इसके बाद वे टेलीविजन के कुछ धारावाहिकों में भी नजर आईं जिसमें ये रिश्ता क्या कहलाता है, भी शामिल है। डांसर, कॉरियोग्राफर और अभिनेत्री मोहेना को एक से बढ़कर एक ड्रेसेस में देखा गया है। अब मोहेना का विवाह हो चुका है और वे अक्सर राजसी परिधानों में नजर आती हैं और वे अपने इंस्टाग्राम पर डांस की वीडियो भी साझा करती रहती हैं। मोहेना को उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। उन्हें सजने-संवरने का खूब शौक भी है इसलिए वे अक्सर अलग-अलग लुक्स में तस्वीरें साझा करती ही रहती हैं। हालांकि वे विवाह के बाद से ही पारंपरिक परिधानों में ज्यादा नजर आने लगी हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए मोहेना के एक से बढ़कर एक खूबसूरत अवतार।