फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने कैरी किया ये शानदार लहंगा, जानें कीमत

Mon, 28 Jun 2021 01:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
madhuri dixit - फोटो : instagram/madhuri dixit
बॉलीवुड में कई कलाकार आए और गए, जिन्होंने अपने काम से हर किसी का दिल जीता। इसी लिस्ट में एक नाम काफी ऊपर नजर आता है और वो है बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का। माधुरी अपनी दमदार अदाकारी, डांस और बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी के लिए जानी जाती हैं। यही नहीं माधुरी दीक्षित की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा हैं। वे अपने फैंस संग सेल्फी लेती हैं और सोशल मीडिया पर कई दिल जीतने वाली तस्वीरें साझा भी करती हैं। माधुरी के चाहने वाले भी इन फोटोज पर काफी प्यार लुटाते हैं। जैसे- माधुरी द्वारा हाल ही में शेयर की गई तस्वीरों को ही ले लीजिए। माधुरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वे एक ट्रैडिशन लहंगे में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है, तो चलिए हम भी बिना देर किए आपको ये तस्वीरें दिखाते हैं और इस लहंगे के बारे में खास बातें बताते हैं। तो चलिए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
madhuri dixit - फोटो : instagram/madhuri dixit
दरअसल, माधुरी दीक्षित ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, उनमें उन्होंने एक ट्रैडिशनल लहंगा कैरी किया है। वे इस फोटो में काफी खूबसूरत लग रही है और उनका ये लहंगा उनके लुक में चार चांद लगाता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
madhuri dixit - फोटो : instagram/madhuri dixit
माधुरी दीक्षित नो जो लहंगा पहना है, वो एक सिल्क टाई-डाई लहंगा है। ये लहंगा इतना प्यारा और सुंदर है कि हर किसी का ये दिल जीत रहा है। माधुरी ने इन तस्वीरों को कैप्शन दिया 'लुकिंग बैक टू यू।' माधुरी की इन तस्वीरों पर कमेंट करके फैंस भी इस लहंगे की काफी तारीफ कर रहे हैं।

4 of 5
madhuri dixit - फोटो : instagram/madhuri dixit
अब जरा ये जान लेते हैं कि आखिर ये लहंगा किसने डिजाइन किया है। जैसा कि सभी जानते हैं कि माधुरी से लेकर बॉलीवुड के लगभग सभी कलाकारों के कपड़े फेमस डिजाइनर द्वारा डिजाइन किए होते हैं। ठीक इसी तरह ये सिल्क टाई-डाई लहंगा डिजाइनर के क्लॉथिंग ब्रांड रीति अर्नेजा के शेल्व्स से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
madhuri dixit - फोटो : insatgram/madhuri dixit
वहीं, अगर बात इस लहंगे पर किए गए वर्क की करें, तो इस ब्लैक एंड व्हाइट लहंगा सेट पर हर जगह टाई-डाई वर्क किया गया है। साथ ही ब्लाउज पर एम्ब्रॉयडरी वर्क हुआ है, और ये एक जैकेट स्टाइल में है। इस स्लीवलेस ब्लाउज में वी नेकलाइन रेप्लीट जो कि सीक्विन के साथ और थ्रेड एम्ब्रॉयडरी की गई है। दूसरी तरफ इस लंहगे की कीमत लगभग 53,760 रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें