फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन टिप्स: किसी एक्ट्रेस से कम नहीं मीरा राजपूत का फैशन सेंस, इन लुक्स से लूटा सबका दिल

Thu, 16 Sep 2021 09:47 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मीरा राजपूत - फोटो : Instagram/mira.kapoor
एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही अभिनेत्री या मॉडल नहीं लेकिन उनसे कम भी नहीं हैं। मीरा राजपूत कपूर की खूबसूरती और फैशन सेन्स कमाल का है। मीरा की लोकप्रियता किसी स्टार के जैसे ही है, वजह है उनका फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट। मीरा का ड्रेसिंग सेंस भी बी टाउन अभिनेत्रियों को टक्कर देने वाला है। कभी उनके बोल्ड लुक्स देखने को मिलते हैं तो कभी ट्रेडिशनल लुक में वह एक अच्छी पत्नी और बहु का गोल सबके लिए सेट करती हैं। इंडस्ट्री की न होते हुए भी मीरा ने अपने फैशन स्टेटमेंट को ट्रेंडी और अप टू डेट रखा है। हाल ही में मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, इसमें उन्होंने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी है। इस ड्रेस में मीरा किसी मॉडल या यूँ कहें कि मैगजीन की कवर पेज कर्ल लग रहीं हैं। इसके पहले भी उनके कई स्टनिंग लुक्स के दीदार फैंस को हो चुके हैं। तो चलिए देखते हैं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत के ग्लैमरस और बोल्ड लुक्स... 
विज्ञापन

2 of 5
मीरा राजपूत - फोटो : Instagram/mira.kapoor
तस्वीर में देख सकते हैं कि मीरा राजपूत ने ब्लू कलर की मैक्सी ड्रेस पहनी है, जो स्ट्रेपलेस है। ये ड्रेस साटन-शिफॉन के मिक्स्ड फैब्रिक से बनी है। ऑउटफिट में प्रिंट हैं। ड्रेस की फिटिंग मीरा पर जबरदस्त लुक दे रही हैं। मीरा की ब्लू स्ट्रेपलेस ड्रेस में अपर बॉडी को हाइलाइट करने के लिए डीप प्लंजिंग नेकलाइन दी हुई है और नेक एरिया पर फ्रंट में छोटा सा कट लगा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
मीरा राजपूत - फोटो : Instagram/mira.kapoor
मीरा राजपूत कभी भी अधिक मेकअप में नजर नहीं आई हैं। इस ड्रेस के साथ भी उन्होंने सिंपल और एलिगेंट लुक लिया है। न्यूड टोन फाउंडेशन के साथ मीरा ने लिप्स पर डार्क पिंक कलर लिपस्टिक अप्लाई की है। साथ ही ब्लैक एंड गोल्डन स्ट्रैपी हील्स कैरी की हैं।

4 of 5
मीरा राजपूत - फोटो : Instagram/mira.kapoor
मीरा राजपूत ने बैलून स्लीव्स के साथ एक खूबसूरत टॉप पहन रखा है। उन्होंने लाइट मेकअप और बालों को पोनीटेल में स्टाइल कर रखा है।  सोफे पर आराम से बैठे कर चिल करती हुई मीरा राजपूत आपको हिंट दे रही हैं कि लड़कियों को खूबसूरत दिखने के लिए किसी इवेंट या स्पेशल ड्रेस की जरूरत नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीरा राजपूत - फोटो : Instagram/mira.kapoor
इस तस्वीर में मीरा राजपूत गजब की लग रही हैं। मीरा ने अफगानी कढ़ाई के साथ पाउडर ब्लू ऑर्गेंजा जैकेट पहन रखी है। इस जैकेट के साथ उन्होंने रीबॉक की स्पोर्ट्स ब्रा और प्लाजो पैंट को पेयर किया है। वहीं अपने इस लुक को मीरा ने कोरल हेज की जूतियों से कंप्लीट किया है। मीरा ने नो मेकअप लुक कैरी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें