मलाइका अरोड़ा को लोग भले ही उनके ड्रेसिंग सेंस के लिए ना पसंद करें। लेकिन इसमे कोई दोराय नहीं कि 47 की उम्र में भी वो अपनी हम उम्र एक्ट्रेस से ज्यादा आकर्षक नजर आती हैं। परफेक्ट फिगर, चमकती स्किन के साथ उनके लहराते बाल बेहद खूबसूरत रखते हैं। वैसे मलाइका हमेशा अपने बॉडी और ब्यूटी के खूबसूरत होने का राज खोलती रहती हैं। जहां वो खुद बताती हैं कि रोजाना योग, एक्सरसाइज और पिलाटेज की मदद से वो खुद को फिट रखती हैं। तो कई बार उन्होंने अपनी चमकती स्किन का राज भी फैंस के साथ साझा किया है।