फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine's Day: लड़के हो या लड़कियां दोनों के काम आएंगे ये ब्यूटी टिप्स, फटाफट चेहरे पर बढ़ेगी चमक

Sun, 07 Feb 2021 06:59 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
valentine day - फोटो : social media
प्रेमी जोड़ों का खास दिन वेलेंटाइन डे नजदीक है। ऐसे में लड़के और लड़कियां दोनों ही पार्टनर से खास दिन पर मिलने की तैयारी में होंगे। ड्रेस से लेकर मेकअप तक हर चीज के बारे में जरूर सोच लिया होगा। लेकिन इन सबके साथ चेहरे का प्राकृतिक नूर भी बहुत जरूरी है। त्वचा पर नेचुरल ग्लो चाहिए तो घर पर ही इन आसान से उपाय को अपनाएं। वेलेंटाइन के दिन ब्वॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड की निगाह बस आप पर ही होगी।
विज्ञापन

2 of 6
egg
फटाफट फेस मास्क से चेहरे पर दमक लानी है तो शहद के साथ अंडे के सफे भाग को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। फिर 20 मिनट बाद इसे पानी से धोकर साफ कर लें। इसके साथ ही गुलाबजल को किसी बाउल में निकाल उसमें रूई के फाहे को भिगोकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
फेस मास्क लगाने के बाद गुलाबजल में भीगे रूई के फाहे को आंखों के ऊपर आई पैड की तरह रखें। लेटकर कुछ देर आराम करें। जब आप फेस मास्क और गुलाबजल के आई पैड को हटाएंगी तो चेहरे पर गजब का निखार देखने को मिलेगा। गुलाब जल आंखों को रिलैक्स करेगा और थकान मिटाकर उनमे चमक लेकर आएगा। 

4 of 6
makeup - फोटो : pixabay
अगर चेहरे पर अचानक से पिंपल निकल आए तो सारा मेकअप खराब हो जाता है। ऐसे में इसे छुपाने का सबसे आसान तरीका है फाउंडेशन। पिंपल के ऊपर फाउंडेशन लगाकर उसे आसानी से छुपाया जा सकता है। बस फाउंडेशन को लेकर पिंपल पर लगाकर सूखने दें। उसके बाद पूरे चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं। 
विज्ञापन

5 of 6
फल के फायदे - फोटो : Pixabay
चेहरे की त्वचा पर ताजगी भरी चमक चाहिए तो फ्रूट से बनें मास्क को लगाएं। इसके लिए केला, पपीता, संतरा को मैश कर चेहरे पर लगाएं। फिर कुछ देर बाद पानी से धो लें।   
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
hair - फोटो : social media
शैंपू करने के बाद भी अगर बाल रूखे और बेजान से दिख रहे हैं और उड़ रहे हैं तो कंडीशनर को लेकर उसे पानी में मिक्स कर किसी स्प्रे बॉटल में भरें। इसे बालों पर स्प्रे कर कंघी करें। इससे बालों का रूखापन चला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें