फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: वर्कऑउट के दौरान दिखना है ग्लैमरस, तो ट्राई करें मलाइका अरोड़ा के ये जिम लुक

Sun, 30 Apr 2023 10:11 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जिम लुक - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
बॉलीवुड दीवा मलाइका अरोड़ा को फिटनेस क्वीन कहा जाता है। मलाइका आए दिन अपने जिम रूटीन और जिम लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका जिम में एक्सर्साइज करने के साथ ही योगा की भी बड़ी फैन हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये मलाइका आए दिन योग के मुश्किल से मुश्किल आसन बड़ी आसानी से करती नजर आती हैं। इस दौरान मलाइका सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करती हैं अपने जिम लुक से। मलाइका पार्टी वियर, साड़ी और ड्रेसेज में जितनी खूबसूरत दिखती हैं, वर्कऑउट के समय उतनी ही बोल्ड और ग्लैमरस लगती हैं। उनका जिम लुक ट्रेंडी और स्पोर्टी होता है। अपने फैशन स्टेटमेंट से मलाइका फिटनेस और हेल्थ के साथ-साथ फैशन गोल्स भी देतीं हैं। अगर आप भी योग और जिम करते हैं तो वर्कआउट के दौरान अपने लुक्स पर भी काम करें। एक्सरसाइज के दौरान फैशनेबल दिखने के लिए मलाइका के जिम लुक से ले सकते हैं टिप्स।
विज्ञापन

2 of 5
जिम लुक - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
मलाइका ने काले रंग की स्पोर्ट्स ब्रा पर उसी रंग की जैकेट पहन रखी है। उनकी जैकेट पर सफेद धारियों के प्रिंट हैं। साथ ही मलाइका ने सफेद बॉटम्स कैरी किया हुआ है। मलाइका ने अपने इस मॉर्निंग लुक में बालों का मैसी बन बनाया हुआ है। इसके अलावा मास्क पहन रखा है। 
विज्ञापन

3 of 5
जिम लुक - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
मलाइका के पास जिम वियर का अच्छा खासा कलेक्शन है। इस लुक में मलाइका ने आरामदायक पेस्टल आउटफिट पहना हुआ है। उन्होंने अपने बालों को बन बनाकर बांध रखे हैं। चेहरे पर ब्लैक मास्क लगाया हुआ है। मलाइका का ये लुक भी नो मेकअप वाला है। 

4 of 5
जिम लुक - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
इस लुक में मलाइका बहुत ग्लैमरस लग रही हैँ। उन्होंने ब्लू स्पोर्ट्स ब्रा के साथ मैचिंग लेगिंग पहनी है, जो उनके फिगर पर काफी फिट नजर आ रही हैं। मलाइका ने रीबॉक के शूज पहने हुए हैं। मलाइका के लुक को अधिक आकर्षक बना रहे हैं उनके आधे खुले बाल। मलाइका ने हाफ बन और हाफ ओपन हेयरस्टाइल लिया हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिम लुक - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
मलाइका ने ग्रे और ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा के साथ ब्लैक लेगिंग पेयर की है। उनका ये जिमवियर आरमदायक और फैशनेबल लग रहा है। मलाइका ने पोनीटेल बना रखी है। एक बात और बता दें कि मलाइका का जिम लुक अफोर्डेबल है। आप आसानी ने अपने बजट में मलाइका के ये आउटफिट्स खरीद सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें