फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora: छोटी सी फ्रॉक पहन घर से निकलीं मलाइका अरोड़ा, बिना मेकअप भी दिख रहीं थीं गॉर्जियस

Tue, 18 Oct 2022 11:09 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा अपने गॉर्जियस लुक से कभी समझौता नहीं करती हैं। इस बात का सबूत उनकी लेटेस्ट तस्वीर को देखकर लग जाएगा। मौका कोई भी वो अपने लिए ऐसे कपड़ों और लुक्स का चुनाव करती हैं कि हर कोई बस उन्हें देखता ही रह जाए। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ। जब वो काम के सिलसिले में घर से बाहर निकलीं। उनके गॉर्जियस लुक को देख फैंस इंप्रेस हो गए। वैसे बता दें कि मलाइका का फैशन सेंस काफी लाजवाब है। फिर वो चाहे किसी इवेंट में पहुंची हो या फिर कैजुअल आउटिंग के लिए। अपने कपड़ों में वो ग्लैमर का तड़का लगाना नहीं भूलतीं।
विज्ञापन

2 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
घऱ के बाहर स्पॉट हुईं मलाइका ने कूल एंड कंफी लुक के साथ ही ग्लैमर का तड़का लगाया था। दरअसल, फोटोग्राफरों के कैमरे में कैद तस्वीरों में मलाइका सफेद रंग की छोटी सी ड्रेस पहने दिख रही हैं। जिस पर हरे रंग के प्रिंट बने हैं। हॉल्टर नेक डिजाइन की इस मिनी ड्रेस की नेकलाइन हमेशा की तरह ही डीप है। वहीं इस ड्रेस की बैकलेस डिजाइन इसे बोल्ड बना रही थी। 
विज्ञापन

3 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
जबकि इस ़ड्रेस की स्कर्ट काफी घेर लिए थी, जो बेहद क्यूट लुक दे रही थी। मलाइका ने इस प्रिंटेड शार्ट ड्रेस को सफेद रंग के स्नीकर के साथ पेयर किया था। जिसकी वजह से ये लुक काफी आरामदायक दिख रहा था। वहीं कंधे पर टंगा ब्राउन लुइस वुइटॉन का स्लिंग बैग हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा था। 

4 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
मलाइका ने इस ड्रेस को बिना मेकअप वाले चेहरे के साथ और भी ज्यादा शानदार बना दिया था। ब्लैक कलर के बड़े से शेड्स के अलावा वो नो मेकअप लुक में नजर आईं। जिसे देख पता चल रहा था कि वो नेचुरल ब्यूटी हैं। वैसे बात करें इस ड्रेस की तो समर में ब्रंच आउटिंग के लिए ये ड्रेस बिल्कुल परफेक्ट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : social media
बात करें मलाइका के फैशन च्वॉइस की तो पिछले दिनों ही रैंप पर उनका जबरदस्त बोल्ड लुक नजर आया था। जिसमे वो अपनी फिगर दिखाती नजर आई थीं। बिकिनी और टाइट फिटिंग स्कर्ट संग मलाइका ने केप श्रग पहना था। जिसमे उनके टोंड एब्स दिख रहे थे। जिसे देखने के बाद हर कोई मलाइका की फिटनेस की तारीफ कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें