फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora: टाइट फिटिंग ड्रेस पहन करीना कपूर के घर पहुंची मलाइका अरोड़ा, लूट ली पूरी लाइमलाइट

Thu, 22 Sep 2022 12:43 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
malaika arora - फोटो : instagram
42वां बर्थडे मनाने के लिए करीना कपूर ने घर में पार्टी रखी। जिसमे उनके खास दोस्त पहुंचे। इस लिस्ट में करण जौहर, मनीष मल्होत्रा से लेकर संजय कपूर, महीप कपूर, अमृता अरोड़ा पहुंचे। वहीं पार्टी में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी शामिल हुए। हालांकि इस सितारों वाली पार्टी में लाइमलाइट चुराई मलाइका अरोड़ा ने। अपने बोल्ड लुकिंग कपड़ों की वजह से मलाइका हर पार्टी में सुर्खियां बटोरती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। जब वो अपनी टाइट फिटिंग ड्रेस की बदौलत सारी लाइमलाइट चुराती नजर आईं। 
विज्ञापन

2 of 4
malaika arora - फोटो : instagram
दरअसल. करीना कपूर के बर्थडे पार्टी के लिए मलाइका ने ब्लैक कलर की मिडी ड्रेस को चुना था। जिसकी स्लीवलेस डिजाइन और डीप नेकलाइन इसे खास बना रही थी। प्लेन डिजाइन की इस ब्लैक ड्रेस में मलाइका का लुक क्लासी दिख रहा था। जिसे उन्होंने ब्लैक एंड कॉपर शेड की स्ट्रैपी हील्स के साथ पेयर किया था। वहीं बालों में बना लो मेसी बन और फ्रंट पार्टीशन हेयरस्टाइल पुरे लुक को कंप्लीट करने के लिए काफी दिख रहा था। 
विज्ञापन

3 of 4
malaika arora - फोटो : instagram
वहीं मलाइका का मेकअप भी उनके लुक को कॉम्पिलेंट करते दिख रहा है। जिसमे पिंक ब्लश चिक्स और पिंक लिपस्टिक के साथ बीमिंग हाईलाइटर चेहरे को खूबसूरत बना रहा था। मलाइका ने ब्लैक ड्रेस को नीले रंग के हैंडबैग के साथ एक्सेसराइज किया था। जिसमे उनका लुक बेहद गॉर्जियस दिख रहा था। मलाइका अरोड़ा के इस लुक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसे देखने के बाद फैंस उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कुछ यूजर्स ट्रोल भी कर रहे हैं। एक ट्रोलर ने लिखा है ये सांस क्यों रोकी है तो वहीं एक ट्रोलर मलाइका को एक बार सांस ले लेने की सलाह देते दिखा।
विज्ञापन

4 of 4
malaika arora - फोटो : instagram
हालांकि ट्रोलर्स चाहे जो भी कहें लेकिन मलाइका अपने फैशन सेंस की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। पिछले दिनों ही उनका फोटोशूट सामने आया है। जिसमे वो गोल़्डन एंड सिल्वर कलर की शिमरी आइवरी ड्रेस में पोज देते दिख रही हैं। फुल स्लीव डिजाइन की इस बॉडी फिटिंग ड्रेस में मलाइका बेहद हॉट दिख रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें