फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora: लाखों का बैग लेकर फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंची मलाइका अरोड़ा, ग्लैमरस लुक पर डालें नजर

Thu, 27 Jul 2023 02:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की स्क्रीनिंग पर पहुंची मलाइका अरोड़ा ने इतना महंगा बैग कैरी किया था, जिसकी कीमत सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
Malaika Arora - फोटो : instagram
Malaika Arora: हाल ही में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की स्क्रीनिंग हुई थी। इस स्क्रीनिंग में कई बड़े सितारे पहुंचे। सभी का लुक एक से बढ़कर एक था। फिल्म की स्कीनिंग के लिए एक ऐसी अभिनेत्री भी पहुंची थीं, जिनको देखकर लोगों की सांसे थम जाती हैं। दरअसल, इस इवेंट पर मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान के साथ पहुंची थी। मलाइका का लुक देखकर एक बार फिर से लोग उन्हें देखते रह गए।

एक्ट्रेस ने बोल्ड मेकअप के साथ बॉस लेडी लुक कैरी किया था। एक्ट्रेस ने अपने साथ जो बैग कैरी किया था, उसने लोगों को अपनी ओर आकर्षिक किया। इस बैग की कीमत लाखों रुपये थी। मलाइका के इस लुक की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। इसके अलावा इस इवेंट में मलाइका के बेटे का स्टाइल भी लोगों को काफी पसंद आया। अरहान काफी ज्यादा हैंडसम लग रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 5
Malaika Arora - फोटो : instagram
अरहान के लुक पर डालें नजर

सबसे पहले बात करते हैं मलाइका अरोड़ा के बेटे की, तो अरहान इस इवेंट में व्हाइट जींस, स्लिमफिट शर्ट और सफेद स्नीकर्स पहन कर पहुंचे थे। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को हल्का मेसी करके रखा हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 5
Malaika Arora - फोटो : instagram
मलाइका लुक था सबसे क्लासी 

अब बात करते हैं मलाइका के लुक की तो एक्ट्रेस ने इवेंट में सूट के नीचे फ्लेयर्ड पैंट्स पहनी थीं, वहीं ऊपर ब्लेजर स्टाइल जैकेट काफी जच रही थी। इसे मलाइका ने लो-कट नेकलाइन के टॉप के साथ पेयर किया था। उनकी हील्स भी काफी ज्यादा क्लासी लग रही थीं। 

4 of 5
Malaika Arora - फोटो : instagram
रेड लिप्स में दिखाया ग्लैमरस अंदाज

मलाइका ने अपने ऑल ब्लैक लुक के साथ काफी बोल्ड मेकअप कैरी किया था। होंठों पर लगी लाल रंग की लिपस्टिक उनके लुक को पूरा कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Malaika Arora - फोटो : instagram
लाखों का था बैग

अभिनेत्री ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक क्लच पकड़ा था। सिंपल सा दिखने वाला ये क्लच लग्जरी लेबल फेंडी का था। पायथन स्किन टेक्सचर के हैंडल वाले बैग की कीमत 3,290 डालर्स है। अगर भारतीय रुपयों में इसकी बात करें तो ये 2,69,778 रुपये के बराबर होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें