फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bags of Actress: टीवी की इन हसीनाओं के पास हैं इतने महंगे बैग, जितने में हो जाए सालभर की खरीदारी

Thu, 27 Jul 2023 09:39 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीवी की कई हसीनाओं के पास एक से बढ़कर एक महंगे बैग हैं। इनकी कीमत इतनी है, जितने में सालभर की शॉपिंग हो जाए। 
विज्ञापन
1 of 7
Bags of Actress - फोटो : instagram
Bags of Actress: हर अभिनेता और अभिनेत्रियों के अपने-अपने शौक होते हैं। अगर बात करें बॉलीवुड के सितारों की तो किसी के पास एक से बढ़कर एक कार और बाइक का कलेक्शन है तो किसी के पास महंगे से महंगे बैग और जूतों का। वहीं कलेक्शन के मामले में टीवी की हसीनाएं भी किसी से पीछे नहीं हैं। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही टीवी की अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके पास इतने महंगे बैग हैं, जितने में एक आम आदमी सालभर की खरीदारी कर सकता है।

इनमें श्वेता तिवारी, हिना खान समेत कई और अभिनेत्रियों का नाम शामिल हैं। ये सभी अभिनेत्रियां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इनके स्टाइल ऐसे हैं, जिनसे युवा उम्र की लड़कियां प्रेरणा लेती हैं। इन सभी से टिप्स लेकर आप भी स्टाइलिश दिख सकती हैं। आइए देर ना करते हुए आपको भी इन टीवी की हसीनाओं के बैग्स दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Bags of Actress - फोटो : social media
श्वेता तिवारी

टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में श्वेता तिवारी का नाम शामिल है। एक्ट्रेस के पास एक ऐसा टोट बैग है, जो तकरीबन करीब 2 लाख रुपये का है। 
विज्ञापन

3 of 7
Bags of Actress - फोटो : social media
जेनिफर विंगेट

टीवी पर अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल जीतने वाली जेनिफर विंगेट काफी स्टाइलिश हैं। उनके पास एक ऐसा बैग है, जिसकी कीमत 70 हजार रुपये है। इसके अलावा भी उनके पास कई और महंगे बैग भी हैं। 

4 of 7
Bags of Actress - फोटो : instagram
जन्नत जुबैर

बतौर चाइल्ड एक्टर अपने करियर की शुरूआत करने वाली जन्नत के पास आज किसी चीज की कमी नहीं हैं। उनके पास एक से बढ़कर महंगे बैग हैं। एक्ट्रेस के इस बैग की कीमत 90 हजार रुपये हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
Bags of Actress - फोटो : instagram
हिना खान

टीवी सीरियल करने के बाद ओटीटी में अपनी पहचान बनाने वाली हिना को अब हर कोई जानता है। हिना अपनी लग्जरी लाइफ की वजह से पहचानी जाती हैं। उनके पास भी काफी महंगे बैग हैं। एक्ट्रेस के इस बैग की कीमत 80 हजार रुपये है। 
विज्ञापन

6 of 7
Bags of Actress - फोटो : instagram
दिशा परमार

बड़े अच्छे लगते हैं सीरियल से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली दिशा के पास महंगी चीजों की कमा नहीं है। एक्ट्रेस के इस बैग की कीमत 65 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Bags of Actress - फोटो : instagram
मौनी रॉय

अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीतने वाली मौनी महंगी चीजों की काफी ज्यादा शौकीन है। उनके इस बैग की कीमत करीब 5.8 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें