फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा ने अरमान जैन की शादी में पहना ग्लैमरस ड्रेस, यूजर दे रहे ऐसे कमेंट

Thu, 06 Feb 2020 03:11 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Malaika Arora - फोटो : insatgram
ऋषि कपूर की बहन रीमा जैन के बेटे अरमान जैन की शादी 3 फरवरी को थी और 4 फरवरी को रिसेप्शन पार्टी का आयोजन था।  जिसमें कई सारी हस्तियां पहुंची थीं साथ ही अंबानी परिवार भी शामिल था। इसके अलावा बॉलीवुड के वो सारे सितारे पहुंचे थे जिनका कपूर खानदान से कनेक्शन है। करीना कपूर की बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी शादी के बाद रिसेप्शन समारोह में पहुंचीं थी। ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ बांहों में बांहे डाले पहुंची मलाइका ने समारोह के हिसाब से बोल्ड कपड़े पहन रखे थे। जिनकी तस्वीरों को देख लोग कमेंट करने लगे।


 
विज्ञापन

2 of 4
Malaika Arora - फोटो : Instagram
दरअसल करीना कपूर के कजिन अरमान जैन की शादी 3 फरवरी को थी। जबकि शादी के बाद रिसेप्शन की पार्टी 4 फरवरी को मुंबई में आयोजित की गई थी। जहां पर मलाइका अरोड़ा ने लाल रंग की फ्यूजन साड़ी पहन रखी थी। वहीं अर्जुन कपूर ने हरे रंग का बंद गला कुर्ता और नीले रंग का पैंट पहना था।

 
विज्ञापन

3 of 4
Malaika Arora - फोटो : Instagram
स्मोकी आईज और स्लीक हेयर में तैयार मलाइका की फ्यूजन साड़ी का ब्लाउज डीप वी नेकलाइन में था। जिसमें उनका क्लीवेज साफ नजर आ रहा था। इसके अलावा फ्यूजन साड़ी में फ्रंट कट भी था। साथ में मरून रंग का कुंदन का हार पहने मलाइका बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थी लेकिन रिसेप्शन की तस्वीरों को देखते ही यूजर कमेंट करने लगे।

 
विज्ञापन

4 of 4
Malaika Arora - फोटो : insatgram
तस्वीरों को देखते ही एक यूजर ने लिखा कि ये शादी का समारोह है कोई रेड कार्पेट नहीं। जबकि एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि दोनों लाल और हरी शिमला मिर्च नजर आ रहें हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें