Ruhaanika Dhawan : बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरूआत करने वाली रूहानिका धवन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। ऐसे कुछ ही कलाकार होते हैं, जो बेहद कम उम्र में लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना लेते हैं। रूहानिका इन्हीं लोगों में शामिल हैं। टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ से फेमस हुईं एक्ट्रेस रूहानिका धवन भी ऐसे ही चाइल्ड एक्ट्रेस में से एक है। जिन्होंने बेहद कम उम्र में एक अच्छा मुकाम हासिल किया है।
हाल ही में उन्होंने अपना खुद का घर भी खरीदा है। रूहानिका ने टीवी सीरियल कॉमेडी नाइट्स विद कपिल, मेरे साई, मिसेज कोशिश की पांच बहुएं में भी काम किया है। इसके अलावा फिल्म जय हो और घायल वन्स अगेन में काम किया है। अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में राज करने वालीं रूहानिका फैशन के मामले में भी किसी से कम नहीं है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनका हर लुक लोगों को काफी पसंद आता है।