फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: अगर चाहिए खूबसूरत लुक तो चेहरे के आकार के हिसाब से करें बिंदी का चयन

Thu, 19 Oct 2023 11:27 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप बिंदी लगाकर अपने लुक में बदलाव करना चाहती हैं तो चेहरे के आकार के हिसाब से बिंदी का चयन करें। 
विज्ञापन
1 of 5
Fashion Tips - फोटो : instagram
Fashion Tips: त्योहारों का सीजन चल रहा है, ऐसे में बाजारों में भी इसकी धूम दिखाई देने लगी है। खासतौर पर महिलाएं हर त्योहार में जमकर खरीदारी करती हैं। बात करें अगर महिलाओं के लुक की तो वो हर त्योहार पर एथनिक लुक कैरी करती हैं। एथनिक आउटफिट में लहंगा, साड़ी और सूट शामिल होता है। इस लुक को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं मैचिंग ज्वेलरी पहनती हैं और उसी हिसाब से मेकअप करती हैं।

इन सभी चीजों से महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद तो लग जाते हैं लेकिन जब कोई महिला बिंदी लगाती है तो उनकी खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाती है। ज्यादातर महिलाएं गोल बिंदी ही लगा लेती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि बिंदी हमेशा चेहरे के आकार के हिसाब से ही लगानी चाहिए।

अगर आपको ये नहीं पता है कि किस तरह के चेहरे पर कैसी बिंदी लगाएं तो ये लेख आपके लिए है। हम आपको आज इस बारे में बताएंगे कि आप किस चेहरे के लिए कैसी बिंदी लगा सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Alia Bhatt - फोटो : instagram
गोल चेहरे के लिए परफेक्ट बिंदी

अगर आपका चेहरे का आकार गोल है तो हमेशा गोल शेप वाली बिंदी का ही चयन करें। गोल चेहरा थोड़ा सा चबी होता है, ऐसे में अगर आप लंबी बिंदी लगाएंगी तो इससे आपका लुक खराब हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : social media
चौकोर चेहरे के लिए बिंदी 

चौकोर आकार चेहरे पर माथा, गाल की हड्डियां, साथ ही जबड़े की रेखा समान चौड़ाई की होती है। अगर आपका चेहरा चौकोर है तो आपके फेस पर गोल और वी आकार की बिंदी बेहद प्यारी लगेगी।

4 of 5
rani mukherjee - फोटो : instagram
अंडाकार चेहरे के लिए

अगर आपका चेहरा अंडाकार या ओवल है तो बिंदी लगाने में आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं हैं। अंडाकार चेहरे पर आप कोई भी बिंदी लगा सकती हैं। बस बेहतर होगा कि आप लंबी बिंदी लगाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonam kapoor - फोटो : sonam kapoor
त्रिकोणाकार चेहरा के लिए 

अगर आपके चेहरे का आकार त्रिकोणाकार है तो आप लंबी या गोल कैसी भी बिंदी लगा सकती हैं। त्रिकोणाकार चेहरा वाली महिलाओं को बस अपने आउटफिट को ध्यान में रखकर बिंदी का चयन करना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें