फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन टिप्स: फ्लोरल आउटफिट करना चाहती हैं कैरी, माधुरी का फूलों से सजा लहंगा देगा बेस्ट लुक

Wed, 06 Oct 2021 11:56 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram/madhuridixitnene
माधुरी दीक्षित का हर कोई दीवाना है। ये अभिनेत्री अपने अभिनय और एक्सप्रेशन से तो लोगों के दिल पर राज करती ही है, साथ ही अपने लुक्स और कमाल के फैशन सेंस से फैंस का दिल हर बार जीतती है। माधुरी के पास भारतीय परिधानों का अच्छा खासा कलेक्शन है। माधुरी साड़ी से लेकर सूट सेट तक सभी कुछ अपने स्टाइल में कैरी करती हैं, जिससे सभी का ध्यान उनकी ओर जाता है। आज की बोल्ड एक्ट्रेसेस को माधुरी अपने सिंपल लुक से टक्कर देती हैं। माधुरी अपने नए और अलग अलग लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में माधुरी दीक्षित का लहंगा लुक सामने आया है। माधुरी इस लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। शादी पार्टी के लिए माधुरी का ये लुक एकदम परफेक्ट है। अगर आप फ्लोरल आउटफिट पहनना चाहते हैं तो माधुरी के इस लुक से ले सकते हैं टिप्स।
विज्ञापन

2 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram/madhuridixitnene
तस्वीरों में देख सकते हैं कि माधुरी दीक्षित ने सफेद रंग का लहंगा पहना है। माधुरी के इस ट्रेडिशनल लहंगा लुक से फैंस काफी इंप्रेस हुए हैं। माधुरी दीक्षित ने अपने लहंगे लुक को फ्लॉन्ट करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
विज्ञापन

3 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram/madhuridixitnene
माधुरी के लहंगे पर नजर डालें तो सफेद रंग के इस लहंगे में फ्लोरल प्रिंट हैं। बड़े बड़े रंग बिरंगे फूलों से सजा ये लहंगा फेस्टिव सीजन के लिए बेस्ट है। इस लहंगे को मिश्रू ने डिजाइन किया है। 

4 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
इस फ्लोरल डिजाइन लहंगे में मिरर वर्क एंब्रॉयडरी और बारीक थ्रेड वर्क किया गया है। इसके साथ माधुरी ने ट्रांसपेरेंट व्हाइट दुपट्टे को टीमअप किया है। लुक को कंप्लीट करने के लिए माधुरी ने हैवी ड्राॅप पिंक गोल्डन झुमके, चूड़ियां, रिंग पहन रखी है। वहीं माधुरी दीक्षित के मेकअप की बात करें तो उन्होंने ब्राइट लिप कलर, हैवी मस्कारा अप्लाई किया है। अपने बालों को वेवी कर्ल के साथ खुला छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
madhuri dixit - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
माधुरी दीक्षित के पास लहंगा का अच्छा कलेक्शन हैं। माधुरी कई बार लहंगा चोली लुक में नजर आ चुकी हैं। उनका हर लुक एक से बढ़कर एक होते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें