फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित ने ऐसी तस्वीर कर दी साझा, देखते ही फैंस बोले......

Mon, 19 Sep 2022 05:39 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
माधुरी दीक्षित फैंस के दिलों की धड़कन है। उनकी एक झलक के लिए लोग इंतजार करते हैं। इन दिनों डांस शो झलक दिखला जा में बतौर जज नजर आ रहीं माधुरी के खूबसूरत लुक को देख फैंस एक बार फिर से दीवाने हुए जा रहे हैं। ज्यादातर मौकों पर माधुरी एथिनिक वियर में नजर आती हैं। जिसमे उनका क्लासी और ग्रेस वाला लुक हर किसी को इंप्रेस कर जाता है। इस बार भी माधुरी दीक्षित ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की। जिसे देखते ही फैंस जमकर कमेंट करने लगे। बता दें कि माधुरी का फैशन सेंस लाजवाब है। वहीं बात जब स्टाइल की आती है तो वो वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल वियर को बेहद शानदार तरीके से कैरी करती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : insta
इस बात का अंदाजा इंस्टाग्राम पर शेयर उनकी हर तस्वीर से लग जाता है। माधुरी दीक्षित ने अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो गुलाबी रंग की साड़ी पहने रेडी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : insta
रानी गुलाबी रंग की साड़ी को डिजाइनर पुनीत बालन के कलेक्शन से लिया गया है। जिस पर जियोमेट्रिकल मोटिफ्स और ब्लॉक प्रिंट बने हैं। बांधनी प्रिंट की साड़ी पर बनीं लाइनिंग मिरर एंब्रायडरी और रेशम के धागों से की गई है। जिसके साथ हैवी एंब्रायडरी वाले ब्लाउज को मैच किया गया है। वहीं साड़ी के बॉर्डर पर भी ब्लाउज के मैचिंग की हैवी एंब्रायडरी की गई है। 

4 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : insta
इस साड़ी को माधुरी ने ऑक्सीडाइज्ड ईयररिंग्स, चूड़ियां और रिंग के साथ मैच किया है। वहीं मैट पिंक लिपस्टिक और माथे पर छोटी सी बिंदी पूरे लुक में चार चांद लगा रही है। वहीं बालों को बैक पर वेवी कर्ली लुक दिया गया है। माधुरी के इतने खूबसूरत क्लोजअप तस्वीर को देखने के बाद फैंस भी इंप्रेस हो गए और जमकर कमेंट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी दीक्षित की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस ने कमेंट की बाढ ला दी है। एक यूजर ने कमेंट किया है हाय! मैं मरजावा तो वहीं एक यूजर ने लिखा है 'मैम आप दिन पर दिन खूबसूरत होती जा रही हैं।' वहीं एक फैन ने लिखा है 'आपकी खूबसूरती शब्दों में बयां नहीं की जा सकती।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें