फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Nine Colors: नवरात्रि के नौ दिनों में पहनें इस रंग के कपड़े, देवी मां होंगी प्रसन्न

Mon, 19 Sep 2022 04:25 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
नवरात्रि 2022 - फोटो : amar ujala
नवरात्रि के नौ दिनों में देवी मां की पूजा की धूम रहती है। खासतौर पर शारदीय नवरात्रों में पंडाल सजते हैं और लोग मां दुर्गा के दर्शन के लिए आते हैं। वहीं घरों में भी लोग पूजा पाठ और कलश स्थापना करते हैं। देवी मां की पूजा के लिए पूजा के नियमों के साथ ही रंगों का भी खास महत्व रहता है। अगर आप चाहते हैं कि देवी मां की कृपा इन खास दिनों में बनी रहे तो नवरात्रि की नौ देवियों को पसंद खास रंग के कपड़े पहनने चाहिए। नवरात्रि के नौ दिनों में मां भगवती के नौ स्वरूपों की पूजा होती हैं। इन नौ देवियों को अलग-अलग रंग प्रिय होता है। जिसे धारण कर आप मां की खास कृपा पा सकते हैं। नौ दिनों में पहने इन खास रंग कपड़े आपको आकर्षक भी दिखाने में मदद करेंगे। तो चलिए जानें कौन से रंग इन नौ दिनों में धारण करने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 10
नवरात्रि के पहले दिन पहनें पीला रंग - फोटो : instagram/_vaanikapoor_
पहले दिन पहनें पीला रंग
नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। जिसमे पहला रूप शैलपुत्री का है। हिमालय की पुत्री होने की वजह से उनका नाम शैलपुत्री पड़ा। मां शैलपुत्री की पूजा करने के लिए पीले रंग का वस्त्र पहनना शुभ होता है। पीले वस्त्र से देवी मां प्रसन्न होती है। इसलिए नवरात्रि के पहले दिन आप पीले रंग के कपड़ों को पहनकर पूरे दिन को शुभ बना सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 10
नवरात्रि के दूसरे दिन पहनें हरा रंग - फोटो : instagram
नवरात्रि के दूसरे दिन पहनें ये रंग
नवरात्रि का दूसरा दिन ब्रह्मचारिणी माता का है। देवी मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप को हरा रंग बेहद प्रिय है। अगर आप पूरे दिन को अच्छा बनाना चाहते हैं। तो नवरात्रि के दूसरे दिन हरे रंग के कपड़े पहनें। वहीं पूजा के दौरान भी हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। 

4 of 10
नवरात्रि के चौथे दिन पहने ग्रे कलर - फोटो : social media
तीसरी देवी हैं मां चंद्रघंटा
नवरात्रि के तीसरे दिन मां के स्वरूप देवी चंद्रघंटा की आराधना की जाती हैं। देवी के इस रूप को ग्रे कलर बेहद प्रिय है। अगर आप पूरे दिन ग्रे कलर को पहनना चाहती हैं। तो इसे मिक्स एंड मैच भी किया जा सकता है। हालांकि ग्रे कलर के कपड़े भी बेहद खूबसूरत लगते हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
नवरात्रि के चौथे दिन पहने नारंगी रंग - फोटो : instagram/kanganaranaut
देवी का चौथा स्वरूप है कूष्मांडा
नवरात्रि के नौ दिनों में चौथे दिन देवी कूष्मांडा की पूजा की जाती है। मां कूष्मांडा को प्रसन्न करना है तो इस दिन नारंगी रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। महिला हो या पुरुष देवी के दिन के रंगों के हिसाब से कपड़े पहनने से मां की विशष कृपा मिलती है। इस दिन आप नारंगी रंग के कपड़ों को चुन सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 10
नवरात्रि के पांचवे दिन पहने सफेद रंग - फोटो : instagram/_vaanikapoor_
देवी का पांचवा स्वरूप है स्कंदमाता
पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता का है। जिन्हें सफेद रंग बेहद प्रिय है। इस दिन मां की खास कृपा पाने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। 
विज्ञापन

7 of 10
नवरात्रि के छठे दिन पहने लाल रंग - फोटो : instagram
नवरात्रि का छठा दिन
नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। देवी दुर्गा के छठे स्वरूप को लाल रंग बहुत प्रिय है। मां की पूजा में भी उन्हें लाल रंग के वस्त्र चढाए जाते हैं। साथ ही श्रंगार का सामान भी लाल रंग का ही होता है। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनने से मां प्रसन्न होती हैं। 

8 of 10
नवरात्रि के सांतवे दिन पहने नीला रंग - फोटो : instagram/madhuridixitnene
सातवां स्वरूप मां कालरात्रि 
नवरात्रि के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा निशा काल में की जाती है। क्योंकि मां को नीला रंग पसंद है। इस दिन नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

9 of 10
नवरात्रि के आठवें दिन पहने गुलाबी रंग - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
आठवां स्वरूप है महागौरी
अगर आप नवरात्रि के आठवें दिन को अच्छा गुजारना चाहते हैं। तो गुलाबी रंग के कपड़े पहनें। नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा की जाती हैं। जिन्हें गुलाबी रंग प्रिय है। 
विज्ञापन

10 of 10
नवरात्रि के नौंवे दिन पहने बैंगनी रंग के कपड़े - फोटो : instagram
नवरात्रि का नौवां दिन
नवरात्रि के नौवें दिन सिद्धिदात्री देवी की पूजा की जाती हैं। इनकी पूजा में बैंगनी या जामुनी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें