फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधुरी दीक्षित के साड़ी लुक के आगे फीके हैं सारे आउटफिट, तस्वीरों में देखें अबतक के बेस्ट लुक

Sat, 28 Nov 2020 02:05 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
madhuri dixit - फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित भले ही फिल्मों में ज्यादा नजर न आती हों लेकिन उनके फैंस कुछ कम नही हैं। इवेंट और अवॉर्ड शो में अक्सर नजर आने वाली माधुरी हर आउटफिट नें खूबसूरत लगती हैं। भले ही वेस्टर्न ड्रेस में वो कमाल लगें लेकिन उनके साड़ी लुक के आगे सारे लुक्स फीके हैं। इवेंट कोई भी हो माधुरी सारी लाइमलाइट चुराने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। आगे की स्लाइड में देखें साड़ी में उनके कुछ खूबसूरत और अनदेखे लुक्स, जिसमें वो बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।

 
विज्ञापन

2 of 7
madhuri dixit - फोटो : instagram
फिल्मफेयर अवॉर्ड में पहुंची माधुरी ने आइवरी और गोल्डन जरी के काम वाली खूबसूरत साड़ी कैरी की थी। जिसके ब्लाउज की ग्लैमरस डिजाइन उनके लुक में चार चांद लगा रही थी।

 
विज्ञापन

3 of 7
madhuri dixit - फोटो : instagram
वहीं इस ब्लैक साड़ी में माधुरी का लुक कमाल है। नेट की इस पारदर्शी साड़ी में गोल्डन वर्क किया गया है। जिसके साथ हॉल्टर नेक स्लीवलेस ब्लाउज के साथ इस लुक को पूरा किया गया है।

 

4 of 7
madhuri dixit - फोटो : instagram
माधुरी अक्सर अपनी खूबसूरत लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पेज पर डालती रहती हैं। इस शानदार सिल्क की साड़ी में माधुरी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बालों में लाल फूल और टेंपल ज्वैलरी के साथ इस लुक को पूरा किया गया है।

 
विज्ञापन

5 of 7
madhuri dixit - फोटो : instagram
वहीं इस सिंपल सी पिंक कलर की फ्लोरल साड़ी में मिसेज नेने का बेहद आकर्षक दिख रही हैं। जिसे मिरर वर्क ब्लाउज के साथ टीमअप किया गया है।
 
विज्ञापन

6 of 7
madhuri dixit - फोटो : instagram
माधुरी अक्सर अवॉर्ड फंक्शन में साड़ी में ही नजर आती हैं। जी के अवॉर्ड फंक्शन के लिए तैयार माधुरी ने नीले रंग की सिल्क की साड़ी पहनी है। जिसके साथ गोल्डन नेकपीस और बालों में गजरे के साथ लुक को बिल्कुल ट्रेडिशनल बनाया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
madhuri dixit - फोटो : instagram
विराट अनुष्का के रिसेप्शन में माधुरी ग्रे और ब्लैक कलर की फ्लोरल मोटिफ्स वाली साड़ी में पहुंची थीं। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। कोहल आईज और बेरी लिप्स के साथ मिसेज नेने ने इस लुक को पूरा किया था। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें