फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lehenga Look: लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखती हैं ये अभिनेत्रियां, तस्वीरें देखकर आप भी लें टिप्स

Wed, 09 Aug 2023 04:56 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लहंगे में कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स ऐसे होते हैं, जो बेहद खूबसूरत दिखते हैं। आप चाहें तो इनसे टिप्स सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
Lehenga Look - फोटो : instagram
Lehenga Look: लहंगा एक ऐसा परिधान है, जिसे महिलाएं और लड़कियां शादी-विवाह के कार्यक्रमों में पहनना पसंद करती हैं। चाहे घर में पूजा हो या कोई त्योहार हो, लहंगा ऐसा आउटफिट है, जिसे पहनकर महिलाएं काफी सहज महसूस करती हैं। अगर बात करें शादी के कार्यक्रमों की तो शादी से पहले हल्दी, संगीत और मेहंदी का दिन आता है। पहले के समय में सिर्फ शादी के दिन ही लड़कियां लहंगा पहनती थीं, पर अब सभी कार्यक्रमों में लहंगा पहनने का रिवाज है।

ऐसे में कई बार ये समझ नहीं आता कि कैसा लहंगा पहनना अच्छा रहेगा और कैसा लहंगा आजकल चलन में है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के लुक दिखाने जा रहे हैं, जो लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखती हैं। इन अभिनेत्रियों के लुक्स को देखकर आप इनसे टिप्स ले सकती हैं। अगर आप इनसे टिप्स लेकर अपने लिए लहंगा बनवाएंगी तो आपका लुक सबसे हटकर दिखेगा। 
विज्ञापन

2 of 8
Karishma Kapoor Lehenga Look - फोटो : instagram
करिश्मा कपूर

कपूर खानदान की बड़ी बिटिया स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं हैं। आप चाहें तो करिश्मा की तरह ही लहंगा पहनकर कैप स्टाइल में दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
lehenga - फोटो : instagram
कृति खरबंदा

कृति के लुक से आप टिप्स लेकर खूबसूरत दिख सकती हैं। एक्ट्रेस का हर लहंगा लुक कमाल का होता है। उनसे आप मेकअप टिप्स भी ले सकते हैं। 

4 of 8
दिवाली 2021 लहंगा स्टाइल - फोटो : instagram/kiaraaliaadvani
कियारा आडवाणी

कियारा के लहंगा लुक बेहद खूबसूरत होते हैं। अगर आप लहंगा पहनकर बोल्ड दिखना चाहती हैं तो कियारा से इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
सारा अली खान

एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली सारा लहंगे में बला की खूबसूरत दिखती हैं। मल्टीकलर के इस सिल्क के लहंगे में एक्ट्रेस कमाल की लग रही हैं। आप भी ऐसा लहंगा खरीद सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
शहनाज गिल - फोटो : instagram/shehnaazgill
शहनाज गिल

अभिनेत्री और पंजाबी सिंगर शहनाज गिल देखने में बेहद खूबसूरत हैं। लहंगे में वो और ज्यादा प्यारी दिखती हैं। आप चाहें तो उन्हीं की तरह शिफॉन वाला लहंगा खरीद कर अपना जलवा दिखा सकती हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
हिना खान का लहंगा - फोटो : Instagram/realhinakhan
हिना खान

टीवी से फिल्मों तक का सफर तय करने वालीं हिना खान बेहद खूबसूरत हैं। लहंगे में उनकी खूबसूरती को चार चांद लग जाते हैं। इस डीप नेक और बैकलेस ब्लाउज के साथ हिना ने ब्लू रंग का लहंगा पहना है। पोनीटेल बनाकर हिना बेहद क्लासी लग रही हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
ananya panday - फोटो : instagram
अनन्या पांडे 

अनन्या लहंगे में काफी बोल्ड दिखती हैं। अगर आप अनन्या की तरह तैयार होंगी तो हर कोई आपको देखता रह जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें