Styling Tips: फैशन के इस दौर में समय के हिसाब के आए-दिन बदलाव आता रहता है, पर एक चीज है जो कभी नहीं बदली। वो है महिलाओं का साड़ी और लहंगे की तरफ आकर्षण। भले ही महिलाएं आज भी साड़ी और लहंगा पहनना पसंद करती हैं लेकिन उनके ब्लाउज पहनने के तरीके में काफी ज्यादा बदलाव आया है। पहले महिलाएं ऐसे ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं, जिसमें फुल कवरेज हो लेकिन अब समय बदल गया है। अब महिलाएं साड़ी-लहंगे में ग्लैमरस दिखना चाहती हैं।
एथनिक में ग्लैमरस दिखने के लिए ट्यूब ब्लाउज काफी परफेक्ट रहता है। अभिनेत्रियां ट्यूब ब्लाउज पहनकर काफी कंर्फटेबल रहती हैं। आपने भी अक्सर अभिनेत्रियों को ट्यूब ब्लाउज पहने देखा होगा। उसे देखकर हमेशा यही सवाल उठता है कि आखिर ये टिके कैसे रहते हैं ? आपके इसी सवाल का जबाव हम आपको देने जा रहे हैं। दरअसल, हम आपको बताएंगे कि ट्यूब ब्लाउज कैसे टिका रहता है और इसे बनवाते वक्त किन बाकों का ध्यान रखना चाहिए।