Bridal Lehenga: हर लड़की के लिए उसकी शादी का दिन बेहद खास होता है। शादी के दिन सबसे खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां महीनों पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। फिर चाहे वो कोई आम लड़की हो, या फिर बॉलीवुड की अभिनेत्री, सभी अपनी शादी के लिए लहंगे से लेकर ज्वेलरी तक बेहद खास बनवाती हैं। हाल ही की बात करें तो कृति खरबंदा और रकुल प्रीत सिंह ने अपने-अपने जीवनसाथियों के साथ सात फेरे लिए। दोनों ने अपनी शादी में गुलाबी रंग का ही लहंगा पहना था।
अगर आप भी लहंगे का लाल रंग देखकर तंग आ चुकी हैं, तो अपने लिए आप भी गुलाबी शादी का जोड़ा तैयार करा सकती हैं। इसके लिए हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के वेडिंग लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी में गुलाबी लहंगे को चुना था। इन सभी अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर आप अपने शादी के जोड़े को और खूबसूरत बना सकती हैं।