Sunny Leone: कनाडा में जन्मीं सनी लियोनी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों और आइटम सॉन्ग में काम करके अपनी एक अलग पहचान बनायी है। उनके करियर का शुरुआती दौर भले ही काफी कठनाइयों भरा रहा हो, लेकिन अपनी मेहनत के दमपर उन्होंने खूब नाम कमाया। आज के समय में भारत की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में उनका नाम शामिल है।
कुछ समय पहले उन्होंने ग्रेटर नोएडा में एक कैफे भी खोला था। वो कभी मुंबई में रहती हैं तो कभी लॉस एंजिल्स में, बावजूद इसके वो सोशल मीडिया के जरिए हमेशा अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। उनकी हर तस्वीर एक अलग कहानी बयां करती है। उनके लुक्स युवा लड़कियों के लिए परफेक्ट माने जाते हैं। तो आइए आपको भी सनी लियोनी के कुछ परफेक्ट लुक्स दिखाते हैं।