Mehndi Design For Vat Savitri Vrat 2025: यदि आप भी वट सावित्री का व्रत रख रही हैं तो अपने हाथों पर मेहंदी अवश्य रचाएं। यहां मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Mehndi Design For Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री व्रत व्रत में सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके सजती और संवरती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये व्रत पति की लंबी उम्र के लिए ही रखा जाता है, इसी वजह से महिलाएं एकदम दुल्हन की तरह तैयार होती हैं।
बात जब 16 श्रृंगार की हो रही है और मेहंदी का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ऐसे में अब जब 26 मई को ये व्रत रखा जाएगा तो आप हाथों में लगाने के लिए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन की तलाश कर रही होंगी। इसी के चलते हम आपको यहां लेटेस्ट डिजाइन की मेहंदी दिखाएंगे, ताकि आप पूजा के दिन सबसे खूबसूरत लगें। यहां इस लेख में वट सावित्री व्रत स्पेशल मेहंदी की डिजाइन दी जा रही हैं
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
पहली डिजाइन
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
वट सावित्री व्रत के लिए यदि मेहंदी की डिजाइन खोज रही हैं, तो ये एक बेहतर विकल्प है। इस डिजाइन में आपको एक हथेली पर वट वृक्ष बनवाना है, वहीं दूसरी हथेली पर सिंपल डिजाइन बनवा लें। इसके साथ हथेली के ऊपर एक दिल बनवाएं और उसमें वट सावित्री व्रत लिखवाएं। चाहें तो इस दिल में अपने पति का नाम लिखवा सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 7
दूसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
इस दिन वृट वृक्ष की पूजा की जाती है। ऐसे में अपनी एक हथेली में तो खूबसूरत सा हरा-भरा वट वृक्ष बनवाएं और दूसरी हथेली पर पूजा करती हुई महिला की तस्वीर। इससे आपकी मेहंदी में चार चांद लग जाएंगे। ये डिजाइन देखने में भी प्यारी लगेगी।
4 of 7
तीसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
ये व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। इसलिए अपनी मेहंदी में इस बात का जिक्र करें। आप लिखवा सकती हैं कि ''रखा है व्रत मैंने बस एक ख्वाहिश के साथ, लंबी हो उम्र तुम्हारी''। इस संदेश के साथ वट वृक्ष की पूजा करती हुई सुहागिन महिलाओं की तस्वीर एक हाथ में अवश्य बनवाएं।
विज्ञापन
5 of 7
चौथी डिजाइन
- फोटो : instagram
चौथी डिजाइन
अपने हाथों में खूबसूरत सा वट वृक्ष बनाएं, इसके साथ कुछ संदेश भी लिखवा सकती हैं। ''एक फेरा स्वास्थ्य के लिए, एक फेरा प्रेम के लिए एक फेरा दीर्घ आयु के लिए, एक फेरा तेरे-मेरे सुंदर संबंध के लिए'' इस संदेश को भी आप अपने हाथों की मेहंदी में लिखवा सकती हैं।
विज्ञापन
6 of 7
पांचवी डिजाइन
- फोटो : instagram
पांचवी डिजाइन
कुछ और लिखवाना चाहती हैं तो एक और शायरी यहां दी जा रही है। आप अपनी मेहंदी में ''सुख-दुख में हम-तुम हर पल साथ निभाएंगे, एक जन्म नहीं सातों जन्म पति-पत्नी बन आएंगे'' लिखवा सकती हैं। ये आपके पार्टनर के लिए एक अच्छा संदेश होगा। इसके साथ पूजा करती हुए महिला की तस्वीर भी बनवाएं।
यदि आप शादी के बाद पहली बार वट सावित्री पूजा कर रही हैं तो अपने हाथों में ऐसी ही ब्राइडल मेहंदी लगवाएं। ब्राइडल मेहंदी से आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। ध्यान रखें कि यदि आप बाहर मेहंदी लगवाने जा रहे हैं, तो मेहंदी आर्टिस्ट को बोल दें कि मेहंदी एकदम बारीक और घनी डिजाइन वाली होनी चाहिए। उसी से इसका लुक प्यारा दिखेगा।