फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Kada Design: नन्हे राजकुमार को पहनाना है सोने का कड़ा तो बनवाने से पहले देखें लेटेस्ट डिजाइन

Wed, 21 May 2025 03:23 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Kada Design: यदि आप अपने घर के बच्चे को सोने का कड़ा पहनाना चाहते हैं, तो यहां हम आपको उसके लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
नन्हे राजकुमार को पहनाना है सोने का कड़ा तो ये बनवाने से पहले देखें लेटेस्ट डिजाइन - फोटो : instagram
Gold Kada Design: घर में जन्मा नन्हा मेहमान अपने साथ ढेरों खुशियां लेकर आता है। ऐसे में हर कोई उसके स्वागत में खूब तैयारी करते हैं। अपने घर को सजाते हैं और नन्हे मेहमान के लिए खूब खरीदारी करते हैं।

जब घर में बिटिया आती है, तो उसके लिए खरीदारी करना आसान होता है, क्योंकि लड़कियों के लिए बाजार में खूब प्यारे-प्यारे विकल्प आते हैं। लेकिन अगर बेटे का जन्म होता है तो लोग सोच में पड़ जाते हैं कि उसके लिए क्या खरीदें। ऐसे में हम आपको यहां सोने के कड़ों की लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप उसे देखकर अपने घर से नन्हे बच्चे के लिए सोने का खूबसूरत सा कड़ा बना सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

यदि आप अपने बच्चे को भारी सा और पारंपरिक कड़ा पहनाना चाहते हैं तो उसके लिए ये एक बेहतर विकल्प है। ऐसा कड़ा तभी उसे पहनाएं, जब वो थोड़ा बड़ा हो जाए। क्योंकि अक्सर बच्चे अपने ही चेहरे पर चोट मार लेते हैं। ऐसे में भारी कड़े से उन्हें ही दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 7
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

इस तरह का पारंपरिक कुंदन जड़ा कड़ा आपके बच्चे के हाथों में प्यारा लगेगा। इसे बनवाते समय अपने ज्वेलर को बोल दें कि डिजाइन ज्यादा नुकीली न हो। नुकीली डिजाइन वाला कड़ा भी खतरनाक हो सकता है। ये देखने में अच्छा लगेगा। 

4 of 7
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

कड़े को पर्सनलाइज्ड टच देना चाहते हैं तो ऐसी डिजाइन का चयन करें। इसमें उनके नाम का पहला अक्षर लिखवाएं। इसके साथ-साथ एक-दो अलग कैरेक्टर की तस्वीर भी बनवा सकते हैं। ऐसी डिजाइन बच्चों के हाथ में काफी प्यारी लगती है। 
विज्ञापन

5 of 7
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

हल्के कड़े के लिए ये डिजाइन परफेक्ट है। इसमें शेर, हाथी, या खरगोश जैसे जानवर की छवि बनवाएं। ये देखने में काफी क्यूट लगता है। ध्यान रखें कि ये छवि छोटी सी ही हो, ताकि इससे बच्चे को किसी तरह की उलझन न होने पाए। 
विज्ञापन

6 of 7
पांचवी डिजाइन - फोटो : instagram
पांचवी डिजाइन

बच्चों को रंग-बिरंगी चीजें काफी पसंद आती हैं। ऐसे में ऐसा काले मोतियों वाला कड़ा बनवाएं और उसमें तीन से चार रंग-बिरंगी चीजें अटैच करवाएं। इसे देखकर आपका बच्चा खूब खुश होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
छठवीं डिजाइन - फोटो : instagram
छठवीं डिजाइन

यदि कुछ हल्का बनवाने का प्लान कर रही हैं तो ऐसे काले मोतियों वाली डिजाइन का चयन करें। इसमें ऐसी पैरों के छाप वाली डिजाइन बनवाएं। ऐसे कड़े काफी हल्के होते हैं, जिससे बच्चों को उलझन भी नहीं होती। इसलिए आप इसका चयन कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें