फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bakrid Mehndi Design 2024: बकरीद के दिन अपने हाथों पर रचाएं मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन

Mon, 17 Jun 2024 10:12 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप बकरीद के दिन अपने हाथों में मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस लेख में हम आपको मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन - फोटो : instagram
Bakrid Mehndi Design 2024: इस साल बकरीद का त्योहार 17 जून को मनाया जा रहा है, जिसकी तैयारी लोगों ने पूरी कर ली है। मुस्लिम धर्म के लोगों में इसका उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में भी इसकी धूम दिखाई दे रही है। ईद कि दिन हर लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं। खासतौर पर महिलाएं इसके लिए कई-कई दिनों पहले से ही तैयारियां शुरू कर लेती हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए महिलाएं खूब अच्छी तरह से सजती और संवरती हैं।

महिलाएं बकरीद के दिन नए कपड़े पहनती हैं और मेकअप भी लगाती हैं। इसके साथ-साथ हर महिला इस दिन इस दिन हाथों में मेहंदी भी लगाती है। अगर आप भी इस दिन को खास बनाने के लिए अपने हाथों में मेहंदी लगाना चाहती हैं तो ये लेख आपके लिए है। हम इस लेख में आपको खूबसूरत मेहंदी की डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप उसे अपने हाथों पर रचा सकें। 
विज्ञापन

2 of 7
मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन - फोटो : instagram
हाथों में रचाएं चांद

ईद का चांद से बेहद खास कनेक्शन होता है। ऐसे में अपने हाथों में इस तरह की चांद वाली डिजाइन लगाएं। ये देखने में भी काफी खूबसूरत लगती है। आप चाहें तो इसे हथेली पर भी लगा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन - फोटो : instagram
चांद वाली दूसरी डिजाइन

आप चाहें तो अपने हाथ में इस तरह की डिजाइन भी बना सकती हैं। इस डिजाइन को हाथों के पीछे लगाएं, तभी इसका लुक निखर कर सामने आएगा। इसके साथ ही आप उंगलियों में खास डिजाइन बनाना न भूलें। 

4 of 7
मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन - फोटो : instagram
अरेबिक मेहंदी

मेहंदी की ऐसी डिजाइन आजकल की लड़कियों को काफी पसंद आती है। ये लगाने में काफी आसान होती है और इससे हाथ भी भर जाते हैं। अगर आप भी ऐसी डिजाइन पसंद करती हैं तो इस पर जरूर गौर फरमाएं। 
विज्ञापन

5 of 7
मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन - फोटो : instagram
भरे हाथ मेहंदी

अगर शादी के बाद ये आपकी पहली बकरीद है तो ब्राइडल मेहंदी ही अपने हाथों पर रचाएं। इसमें अपने पति का नाम लिखवाना गलती से भी न भूलें। इस तरह की डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाएगी। 
विज्ञापन

6 of 7
मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन - फोटो : instagram
फूल वाली डिजाइन

अगर आपको अपने हाथों पर पूरे भरे हाथ मेहंगी लगाना नहीं पसंद तो आपके लिए ये डिजाइन एक परफेक्ट विकल्प है। ये डिजाइन मंडाला आर्ट से प्रेरित है। इस तरह की मंडाला आर्ट की डिजाइन के साथ आप उंगलियों को खूबसूरत महीन डिजाइन से भर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन - फोटो : instagram
हथेली के लिए डिजाइन

अगर आप सिर्फ हथेली में मेहंदी लगाना चाहती हैं तो हम आपको उसके लिए ये डिजाइन काफी परफेक्ट हैं। इस तरह की डिजाइन रचने के बाद बेहद खूबसूरत लगती हैं। इनकी सबसे खास बात ये है कि इस डिजाइन को लगाने के लिए आपको ज्यादा समय की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें