फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makeup Tips For Bakrid 2024: बकरीद पर चांद की तरह चमकना है तो इस तरह से करें मेकअप

Mon, 17 Jun 2024 09:52 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप बकरीद के दिन टांद की तरह चमकना चाहती हैं तो इस लेख में हम आपको खूबसूरत मेकअप करने के टिप्स बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
सिंपल मेकअप टिप्स - फोटो : instagram
Makeup Tips For Bakrid 2024:: आज देशभर में बकरीद या ईद-उल-अजहा का त्योहर धूमधाम से मनाया जा रहा है। ये दिन मुस्लिम धर्म के लोगों के बेहद खास और अहम होता है। इस दिन लोग बकरे की कुर्बानी देते हैं, और फिर एक-दूसरे के गले लगकर ईद की बधाई देते हैं। इस खास दिन हर कोई खास दिखने की कोशिश में भी रहता है।

खासतौर पर लड़कियां और महिलाएं तो इस दिन के लिए कई-कई दिन पहले से खरीदारी करके रखती हैं। इसके साथ ही वो अपने मेकअप और ज्वेलरी का भी खास ध्यान रखती हैं। ज्वेलरी तो आउटफिट के हिसाब से हो जाती है, लेकिन सही तरह से मेकअप करने में लड़कियां काफी परेशान होती हैं।

अब जब गर्मी का मौसम है, तो सही तरह से मेकअप करना बेहद जरूरी है। वरना पसीना आपका मेकअप खराब कर सकता है। इस लेख में हम आपको ईद के हिसाब से खूबसूरत मेकअप करना बताएंगे, ताकि आप भी अपना खूबसूरत अंदाज दिखा पाएं। 
विज्ञापन

2 of 7
सिंपल मेकअप टिप्स - फोटो : iStock


सबसे पहले चेहरा करें साफ

ईद का मेकअप शुरू करने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ जरूर करें। इसके लिए किसी अच्छे मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि चेहरा साफ करने के लिए जिस पानी का इस्तेमाल करें वो ठंडा हो, ताकि ये चेहरे के पसीने को रोक सके। 

 

विज्ञापन

3 of 7
सिंपल मेकअप टिप्स - फोटो : iStock
अब करें मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल

चेहरा साफ करने के बाद चेहरे की नमी बरकरार रखना जरूरी है। ऐसे में अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर सही से लगाएं। ये ही आपके मेकअप को सही से सेट होने में मदद करेगा। 

4 of 7
सिंपल मेकअप टिप्स - फोटो : iStock

प्राइमर है जरूरी

अगर चाहती हैं कि मेकअप लंबे समय तक टिका रहे तो मेकअप करने से पहले चेहरे पर अच्छी तरह से प्राइमर लगाएं। ये मेकअप में मौजूद तत्वों को त्वचा से दूर भी रखता है। 
विज्ञापन

5 of 7
सिंपल मेकअप टिप्स - फोटो : iStock

अब है फाउंडेशन की बारी 

अब नंबर आता है फाउंडेशन का। अगर आपकी त्वचा क्लीन है तो कोशिश करें कि गर्मी के मौसम में फाउंडेशन की जगह बीबी या सीसी क्रीम का इस्तेमाल करें। अगर फाउंडेशन इस्तेमाल करना ही है तो इसकी मात्रा कम ही लें। बस ध्यान रखें कि ये आपकी स्किन टोन से मैच खाता हो। 

आईमेकअप

अगर आपका आउटफिट हल्के रंग का है तब तो आप हैवी आई मेकअप कर सकती हैं, लेकिन अगर ये डार्क रंग का है तो कोशिश करें कि आई मेकअप हल्का ही करें। इससे आपका लुक निखर कर आएगा। 
विज्ञापन

6 of 7
सिंपल मेकअप टिप्स - फोटो : इंस्टाग्राम

ब्लश और हाइलाइटर

ये दोनों चीजें आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं। इससे चेहरे की रंगत बढ़ती है और चेहरा चमकने लगता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सिंपल मेकअप टिप्स - फोटो : iStock

आखिर में लगाएं लिपस्टिक

पूरे मेकअप के सबसे आखिर में लिपस्टिक लगाएं। अगर आप लिपस्टिक पहले लगा लेंगी तो इसके खराब होने का डर रहता है। अपने आउटफिट के हिसाब से लिपस्टिक के रंग का चयन करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें