Bakrid Mehndi Design 2024: इस साल बकरीद का त्योहार 17 जून को मनाया जा रहा है, जिसकी तैयारी लोगों ने पूरी कर ली है। मुस्लिम धर्म के लोगों में इसका उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में भी इसकी धूम दिखाई दे रही है। ईद कि दिन हर लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं। खासतौर पर महिलाएं इसके लिए कई-कई दिनों पहले से ही तैयारियां शुरू कर लेती हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए महिलाएं खूब अच्छी तरह से सजती और संवरती हैं।
महिलाएं बकरीद के दिन नए कपड़े पहनती हैं और मेकअप भी लगाती हैं। इसके साथ-साथ हर महिला इस दिन इस दिन हाथों में मेहंदी भी लगाती है। अगर आप भी इस दिन को खास बनाने के लिए अपने हाथों में मेहंदी लगाना चाहती हैं तो ये लेख आपके लिए है। हम इस लेख में आपको खूबसूरत मेहंदी की डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप उसे अपने हाथों पर रचा सकें।