फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन टिप्स: दुल्हन बनीं कृति सेनन, गोल्डन ब्राइडल लहंगे में दिख रहीं इतनी खूबसूरत

Sun, 19 Sep 2021 08:49 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दुल्हन बनी कृति सेनन - फोटो : instagram/kritisanon
शादी को लेकर लड़कियां कितने सारे सपने देखती हैं। सबसे ज्यादा तो उन्हें अपने लुक की फिक्र होती है। जैसे सबसे सुंदर दुल्हन बनने की चाह, सबसे खूबसूरत लहंगा पहनने की इच्छा, बेस्ट ज्वेलरी, मेकअप और न जाने क्या क्या। अगर आप भी अपनी शादी को लेकर ये सारी बातें सोचती हैं और दीपिका, अनुष्का या किसी और एक्ट्रेस की तरह दिखने की चाह रखती हैं, तो सबसे जरूरी है थोड़ा होमवर्क। होमवर्क से मेरा मतलब है, आपको जानना चाहिए कि इन दिनों ट्रेंड में कैसे लहंगे हैं। उनपर कैसी ज्वेलरी और एक्सेसरीज कैरी करनी चाहिए। किस तरह के मेकअप का फैशन है। अगर आप ये सब जानना चाहते हैं तो इसमें आपकी मदद कर सकती हैं कृति सेनन। कृति सेनन दुल्हन बन गई हैं। उन्होंने ब्राइडल लुक में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देख आपका भी दुल्हन बनने का मन कर सकता है। तो चलिए देखते हैं कृति सेनन का ब्राइडल लुक।
विज्ञापन

2 of 5
दुल्हन बनीं कृति सेनन - फोटो : instagram/kritisanon

एक्ट्रेस के ब्राइडल लुक को फैंस बेहद पसंद करते हैं। ऐसे में इन दिनों ब्राइडल फोटोशूट की होड़ लगी है। कई एक्ट्रेस दुल्हन के ऑउटफिट में फोटोशूट करवा चुकी हैं। इन्हीं में से एक हैं कृति सेनन। कृति सेनन का ये नया ब्राइडल लुक आपको जरूर पसंद आएगा। कृति सेनन ब्राइडल हेवी लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

3 of 5
दुल्हन बनीं कृति सेनन - फोटो : instagram/kritisanon
कृति सेनन ने गोल्डन और ब्राउन रंग का भारी एम्ब्रायडरी वाला लहंगा कैरी किया है। कृति के इस लहंगे पर सबसे ज्यादा आकर्षक लग रहा है उनका जरी के काम वाला दुपट्टा। इसके साथ ही कृति के डीप वी नेकलाइन की चोली पेयर की है। जो उनके लुक को बेहद प्रभावशाली बना रहा है। 

4 of 5
दुल्हन बनीं कृति सेनन - फोटो : instagram/kritisanon
इसके अलावा कृति सेनन की ब्राइडल ज्वेलरी का भी जवाब नहीं। कृति ने अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए गोल्डन और ग्रीन चोकर कैरी किया है। मल्टी लेयर चेन की नथ पहनी है, जो उनके चेहरे पर जंच रही है और एक दुल्हन के लुक को कॉम्पलिमेंट कर रही है। उनके हाथों में कड़े और हथफूल हैं। इसके अलावा कृति ने फूलों के बने कड़े भी पहन रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुल्हन बनीं कृति सेनन - फोटो : instagram/kritisanon
कृति सेनन के इस ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक की सबसे खास बात है उनका मेकअप। कृति ने बहुत अधिक ड्रैमेटिक मेकअप नहीं लिया है बल्कि हल्का सादगी वाला मेकअप अप्लाई किया है। हालांकि आंखों को ब्लैक शेड से हाईलाइट किया है। साथ ही उनकी हेयर स्टाइल भी ट्रेडिशनल लुक से थोड़ा अलग है। फ्रंट से बालों को टाई करते हुए पीछे की तरफ उन्होंने बालों को खुला छोड़ा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें