एक्ट्रेस दिशा पाटनी को आपने अधिकतर वेस्टर्न लुक में देखा होगा। दिशा हमेशा ही बोल्ड और ग्लैमरस फैशन स्टाइल को कैरी करती हैं। कभी स्पोर्टी लुक तो कभी पार्टी गर्ल लुक में दिशा गजब की लगती हैं। उनके वेस्टर्न ड्रेसिंग सेंस के फैंस कायल हैं। ड्रेस, शॉर्ट्स, जींस के साथ उनका मेकअप और हेयर स्टाइल सब कुछ परफेक्ट होता है। उनके ड्रेस के साथ-साथ दिशा का बॉडी लैंग्वेज भी उनके लुक को मैच आप करता है। हालंकि कभी कभी ख़ास मौकों पर दिशा का देसी अंदाज में भी देखने को मिल चुका है और परम्परागत परिधानों में भी दिशा अपने लुक से साथ पूरी तरह से सहज होती है और बेहद खूबसूरत दिखती हैं। दिशा ने सोशल मीडिया पर अपने नए लुक की फोटो शेयर की है। जिसके जरिये उन्होंने साबित कर दिया कि बोल्ड लुक वाली दिशा भारतीय ऑउटफिट में भी कमाल दिख सकती हैं। तस्वीरों में दिशा ने ट्रेडिशनल हैवी आउटफिट कैरी करके अपनी दिलकश अदाओं से सभी का दिल जीत लिया है। दिशा के इस देसी लुक से आप भी ले सकते हैं टिप्स।