फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलवा: कृति सेनन के इस राजशाही लुक को देखकर आप भी कहेंगे- 'वाह', यहां देखिए तस्वीरें

Fri, 03 Sep 2021 09:26 AM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
कृति सेनन का लेटेस्ट लुक - फोटो : Instagram/kritisanon
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मिमी' में अपनी एक्टिंग को लेकर लोगों के दिलों पर छाई अभिनेत्री कृति सेनन का अंदाज सभी को खूब पसंद आता है। कृति  का फैशन सेंस इतना कमाल है कि वह कुछ भी पहन लें, उसमें वह बेहद ही खूबसूरत दिखती हैं। ट्रेडिशनल वेअर से लेकर वेस्टर्न तक, कृति हर ड्रेस में बेहद कमाल की दिखती हैं। कृति ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका नया लुक बहुत ही प्यारा लग रहा है।  कृति के राजशाही अंदाज की तस्वीरें उनके प्रशंसकों को खूब भा रही हैं। सोशल मीडिया पर कृति की यह तस्वीर उनके प्रशंसक शेयर कर रहे हैं।
आइए आगे की स्लीइडों में देखते हैं कृति के इस नए लुक का राज क्या है? क्या कृति किसी नए फिल्म की शूटिंग कर रही हैं?  
विज्ञापन

2 of 4
कृति सेनन का फोटोशूट - फोटो : Instagram/kritisanon
राजशाही पहनावे में दिखीं कृति
कृति सेनन के राजशाही पहनावे वाली यह तस्वीर लोगों को बेहद पसंद आ रही है। हाथों में अंगूठी और गले में नेकलेस में वह और भी खूबसूरत दिख रही हैं। असल में यह लुक उन्होंने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस के फोटोशूट के लिए लिया हुआ है। मनीष ने कृति सेनन की इस फोटो पर कमेंट किया है- नूरानियत।
विज्ञापन

3 of 4
कृति सेनन मनीष मलहोत्रा की ड्रेस के लिए किया फोटोशूट (फाइल फोटो) - फोटो : instagram/kriti sanon
कृति सेनन की इस ड्रेस में बेहतरीन कढ़ाई की गई है, जो इस ड्रेस को और भी खूबसूरत बना देती है। खुले बालों में कृति सेनन की यह तस्वीर लोगों ने खूब लाइक की है। मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजीइन की गई इस ड्रेस में कृति सेनन बिल्कुल महारानी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

4 of 4
ब्राइडेल लुक में कृति सेनन - फोटो : instagram/kriti sanon
कृति का ब्राइडल लुक
इससे पहले कृति सेनन ने मनीष मलहोत्रा द्वारा ही डिजाइन एक लहंगे की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई थी कि क्या कृति सेनन ने चुपके से शादी रचा ली है? सुर्ख लाल लहंगे में कृति सेनन की इस तस्वीर को देखकर कोई भी कह देगा कि उन्होंने शादी कर ली है। हालांकि इंस्टाग्राम पर इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को टैग किया था जिससे साफ होता है कि यह उनका ब्राइडेल फोटोशूट था। कृति सेनन का यह ब्राइडेल लुक लोगों ने काफी पसंद किया था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें