फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल जोड़े में सजी कृति सैनन बनी नई-नवेली दुल्हन, साड़ी में सामने आया स्टनिंग अवतार

Tue, 22 Oct 2019 11:52 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
बीते पांच सालों में बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाने वाली कृति सैनन का फैशन स्टेटमेंट भी उनकी ही तरह फ्रेश है। कई बार कृति ऐसे अवतार में स्पॉट होती हैं कि उनसे नजरें हटाना मुश्किल होता है। फिर चाहें कृति का अंबानी की गणपति पूजा वाला साड़ी लुक हो या हाई-एंड ब्रांड 'कोच' के लिए न्यूयॉर्क फैशन वीक लुक हो, कृति हैरान कर देती हैं। हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म की प्रमोशन में व्यस्त कृति का लाल साड़ी लुक चर्चा में है, जिसमें वो नई-नवेली दुल्हन जैसी लग रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
हालांकि, ये नई-नवेली दुल्हन वाला लुक फिल्म प्रमोशन के लिए था, लेकिन कृति अपने ग्लैमरस रेड साड़ी अवतार में हमें पूरी तरह शादी वाइब्स दे रही हैं। कृति ने फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे की खूबसूरत ग्लैमरस लाल साड़ी पहनी है। 
विज्ञापन

3 of 4
साड़ी पर फ्रिंज पल्लू के साथ बॉर्डर पर डेलिकेट चांदी की कढ़ाई की गई है। इसके साथ मैचिंग ब्लाउज पर की गई एम्ब्रॉइडरी भी बेहतरीन है। अनीता डोंगरे के पिंकसिटी कलेक्शन से चांद बाली इयररिंग और चंकी चूड़ियों के साथ स्टनर कृति सैनन ने लुक को पूरा किया है।
विज्ञापन

4 of 4
देर से ही सही लेकिन कृति इस लुक में करवा चौथ के लिए तैयार हुई ब्राइडल वाइब्स दे रही हैं, जो मिनिमल मेकअप kohl आई मेकअप, गुलाबी होंठ और माथे पर छोटी सी लाल बिंदी लगाए तैयार हुई हो। कृति का ये प्यारा मेकअप वरदान नायक ने किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें