फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृति सेनन का नया लुक देख बढ़ जाएंगी दिल की धड़कनें, ब्लेजर ड्रेस से लगाया ग्लैमर का तड़का

Sat, 02 Oct 2021 05:36 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कृति सेनन - फोटो : instagram/kritisanon
कृति सेनन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि फैशन के मामले में उनका कोई जवाब नहीं। कृति सेनन ने हाल ही में फोटोशूट कराया, जिसकी तस्वीरें सामने आने के बाद उनके लुक्स ने बी-टाउन में तहलका मचा दिया है। कृति सेनन की नई तस्वीरें देख हर कोई मान गया कि ये हसीना पारंपरिक परिधानों में अगर भारतीय नारी की खूबसूरती को बेहद उम्दा तरीके से दिखा सकती हैं तो कैजुअल और वेस्टर्न वियर में आज की मॉर्डन गर्ल लुक भी ले सकती हैं। लेकिन इस बार कृति सेनन ने अपने आउटफिट और लुक से बिजनेस चिक वाला लुक कैरी किया है। कृति सेनन अपने इस नए आउटफिट और लुक में जितनी प्रोफेशनल दिख रही हैं, उतनी ही ग्लैमरस लग रही हैं। सोशल मीडिया पर जब कृति सेनन ने अपनी तस्वीरें शेयर की तो सेलेब्स से लेकर फैंस तक उनकी तारीफ करने लगे। आप भी देखिए कृति सेनन का नया लुक।   
विज्ञापन

2 of 5
कृति सेनन  - फोटो : instagram/kritisanon
कृति सेनन ने ऑलिव ग्रीन कलर की मिनी ब्लेजर ड्रेस कैरी की है। इन दिनों ब्लेजर ड्रेस ट्रेंड में है। ऐसे में कृति सेनन ने ब्लेजर ड्रेस लुक को एक नया ही आयाम दिया है। कृति की आउटफिट बेहद आकर्षक है। 
विज्ञापन

3 of 5
कृति सेनन - फोटो : instagram/kritisanon
कृति की ऑलिव ग्रीन मिनी ड्रेस क्लोदिंग ब्रांड अलुला वार्डरोब की है। इस ड्रेस का अगर ध्यान से देखें तो इसमें नॉच लैपल कॉलर, वेस्ट कट-आउट की डिजाइन हैं जो पीछे की तरफ एड है। इसके अलावा ड्रेस में प्लंजिंग नेकलाइन, कमर पर बटन डिटेल्स, फॉक्स पॉकेट्स, लॉन्ग स्लीव्स और एक एसिमेट्रिक स्कर्ट भी उनके आउटफिट को खास बना रही है। 

4 of 5
कृति सेनन - फोटो : instagram/kritisanon
कृति के आउटफिट में मिनी हेमलाइन और बॉडीकॉन फिट का तड़का है। अगर उनके मेकअप और एक्सेसरीज की बात करें तो एक्ट्रेस ने चिक थेरेपी और इनाया की ज्वेलरी के साथ अपने आउटफिट को एक्सेसराइज किया है। जिसमें कृति ने ग्रीन लेस पीप-टो स्टिलेटोस, ऑलिव ग्रीन मैट नेल पेंट, लेयर्ड सिल्वर चेन नेकलेस, सिल्वर हूप इयररिंग्स और स्टेटमेंट-मेकिंग रिंग्स के साथ मिनी ड्रेस पहनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृति सेनन - फोटो : instagram/kritisanon
कृति सेनन ने अपने बालों को साॅफ्ट कर्ल के साथ स्टाइल करते हुए खुला छोड़ा हुआ है। ग्लोइंग स्किन, न्यूड लिप शेड, स्मोकी आई शैडो, मस्कारा से लदी लैशेज, अच्छी तरह से डिफाइन्ड आइब्रो और बीमिंग हाइलाइटर ने कृति के ग्लैम को पूरा किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें