कटरीना कैफ और विकी कौशल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। जिसमे उनके बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए थे। अब शादी के बाद कटरीना अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की रस्मों की एक के बाद एक तस्वीरें साझा कर रही हैं। जिसमे उनका खूबसूरत लुक फैंस को इंप्रेस कर रहा है। इंस्टाग्राम पर शादी के बाद हल्दी की तस्वीरें साझा करने के बाद अब कटरीना ने मेहंदी की तस्वीरें फैंस के लिए शेयर की है।