फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2022: आलिया भट्ट से लेकर कटरीना कैफ के मंगलसूत्र डिजाइन हैं बेहद खास, देखें तस्वीरें

Wed, 12 Oct 2022 06:56 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
mangalsutra
करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं केलिए बेहद खास होता है। महिलाएं इस दिन पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रहती हैं। इस साल करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। महिलाएं शाम को सोलह श्रृंगार कर तैयार होती है और पूजा करती हैं। साथ ही चंद्रमा के दर्शन के साथ ही व्रत को खोलती हैं। करवा चौथ की तैयारियां महिलाएं काफी पहले से ही शुरू कर देती हैं। चूड़ी, बिंदी श्रृंगार के सामान के साथ ही मंगलसूत्र की भी शॉपिंग बहुत सारी महिलाएं करती हैं। क्योंकि सुहाग के सामान में मंगलसूत्र सबसे जरूरी होता है। वैसे तो ज्यादातर महिलाओं के पास मंगलसू्त्र होता ही है। लेकिन अगर आप इस साल नया मंगलसू्त्र लेने की सोच रही हैं। तो इन एक्ट्रेस के मंगलसूत्र डिजाइन को जरूर देखें। सिंपल और स्टाइलिश दिखने वाले इनके मंगलसूत्र बेहद खास होते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट 
आलिया भट्ट ने बीते अप्रैल में सात फेरे लिए हैं। इसके साथ ही वो प्रेग्नेंट भी हैं। बात करें आलिया के मंगलसूत्र की तो आलिया के मंगलसूत्र में हीरों के पेंडेट के साथ ही रणबीर कपूर का लकी नंबर 8 खास अंदाज में डिजाइन है। 
विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
कटरीना कैफ
बेहद गुपचुप तरीके से शादी की रस्मों को निभाने वाली कटरीना कैफ अपना मंगलसूत्र फ्लांट करने में नहीं हिचकती। कटरीना कैफ का मंगलसूत्र काफी क्लासी और सिंपल है। जिसमे पर्ल का पेंडेट लगा हुआ है। जिसे एक्ट्रेस ने डिजाइनर सब्यसाची से डिजाइन करवाया था।

4 of 5
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण
शादी के बाद दीपिका पादुकोण भी अपने मंगलसू्त्र को कई मौकों पर फ्लांट करते दिखी थीं। दीपिका के मंगलसूत्र में डायमंड सॉलिटेयर लगा हुआ है। जो दिखने में सिंपल और स्टाइलिश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anushka virat
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा का मंगलसूत्र भी सिंपल डिजाइन के साथ ही काफी क्लासी है। जिसके पेंडेट में डायमंड लगे हुए हैं। डायमंड से बने इन पेंडेट की कीमत लाखों में बताई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें