फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2022: अभिनेत्रियों के इन हेयर स्टाइल को करवा चौथ पर करें ट्राई, लुक में लग जाएंगे चार चांद

Wed, 12 Oct 2022 06:41 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
करवा चौथ की हेयर स्टाइल - फोटो : instagram
Karwa Chauth 2022: करवा चौथ का पर्व आ गया है। सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ की सारी तैयारी कर ली हैं। करवा चौथ का उपवास रखने वाली महिलाएं शाम को चांद को अर्घ्य देकर पूजा करेंगी और पति की आरती उतार कर व्रत खोलेंगी। पति की लंबी आयु की कामना से यह व्रत रखा जाता है। करवा चौथ पति पत्नी के रिश्ते का पर्व है, जिसमें सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके पूजा पाठ करती हैं। ऐसे में अधिकतर महिलाएं करवा चौथ की पूजा के लिए अपनी शादी का जोड़ा या लाल साड़ी, लहंगा आदि कोई खूबसूरत आउटफिट पहनकर तैयार होती हैं। हाथों में मेहंदी, ज्वेलरी, साजो श्रृंगार करके सुहागिन महिलाएं तैयार होती हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए और अधिक प्रभावशाली दिखने के लिए महिलाएं अच्छी हेयरस्टाइल बना सकती हैं। आप अपनी पसंदीदा अभिनेत्रियों के हेयर स्टाइल को अपनाकर खूबसूरत दिख सकती हैं। यह रही अभिनेत्रियों की हेयर स्टाइल, जो करवा चौथ पर अपना सकती हैं सुहागिन महिलाएं।
विज्ञापन

2 of 5
hairstyle - फोटो : instagram
जुड़ा हेयर स्टाइल 

साड़ी या लहंगा पर जुड़ा बना सकती हैं। इसे गजरे या डिजाइनर हेड एक्सेसरीज से सजा सकती हैं। बालों को कर्ल करके लूज चोटी बना लें। इस चोटी को जुड़े के स्टाइल में शेप देते हुए पिनअप कर लें। फिर हेयर एक्सेसरीज को पिनअप कर लें। आगे के बालों को कर्ल करते हुए सामने की ओर रखें। 
विज्ञापन

3 of 5
करवा चौथ 2022 हेयर स्टाइल - फोटो : instagram
सॉफ्ट कर्ल हेयर स्टाइल 

अगर आप बालों को खुला रखना चाहती हैं, तो इस तरह से बालों को कर्ल करके एक साइड कर सकती हैं। कानों में बड़े इयररिंग्स और हल्के मेकअप के साथ ये लुक स्टाइलिश और ट्रेंडी दिखेगा। 
 

4 of 5
करवा चौथ 2022 हेयर स्टाइल - फोटो : instagram/weddingwireindia

मल्टी लेयर गजरा लुक

करवा चौथ पर अगर आप बालों में गजरा लगाने की सोच रही हैं तो इस तरह के हेयरस्टाइल पर गजरा सजा सकती हैं। बालों को खुला रखें और आगे से बालों को पार्टीशन देते हुए दोनों ओर से पफ बना लें। फिर क्राउन हेड पर पफ बनाते हुए बालों को हाफ पिनअप कर लें। पफ के नीचे गजरे की लेयर को पिनअप करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करवा चौथ 2022 की हेयर स्टाइल - फोटो : instagram/jasminbhasin2806
लो मेसी बन

करवा चौथ के मौके महिलाएं इस तरह का लो मेसी बन बना सकती हैं। पारंपरिक आउटफिट के साथ इस तरह की हेयर स्टाइल बहुत सुंदर लुक देगी। ये जल्दी और आसानी से भी बन जाएगा। अगर आपके बालों की लेंथ कम है, तो भी आसानी से लो मेसी बन बनाया जा सकता है। इसे डिजाइनर हेयर एक्सेसरीज से स्टाइल कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें