फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Easy Makeup Guide: मेकअप करना नहीं आता ? परेशान न हों, इन 5 स्टेप्स को फॉलो करके हो जाएं तैयार

Fri, 10 Oct 2025 11:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Do Makeup On Karwa Chauth Follow Step By Step: ये लेख उन महिलाओं के भी खूब काम आएगा, जिन्हें मेकअप करना बिल्कुल भी नहीं आता। 
विज्ञापन
1 of 6
मेकअप के इन स्टेप्स को फॉलो करके हो जाएं तैयार - फोटो : Adobe stock
How to Do Makeup On Karwa Chauth Follow Step By Step: आज करवा चौथ है और आज के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। दिनभर व्रत रखने के हाद शाम को सज-धज कर करवा माता की पूजा करती हैं। लेकिन बहुत सी महिलाएं इस चिंता में रहती हैं कि जब उन्हें मेकअप करना नहीं आता तो त्योहार पर कैसे खूबसूरत दिखें?

अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए लाए हैं एकदम आसान और स्टेप-बाय-स्टेप मेकअप गाइड, जिसे फॉलो करके आप घर बैठे करवा चौथ पर ग्लैमरस और ट्रेडिशनल लुक पा सकती हैं। इस गाइड में आपको मिलेगा बेस से लेकर फिनिशिंग टच तक सब कुछ, जिससे आप जल्दी और आसानी से तैयार हो सकती हैं। तो आइए जानें कि बिना मेकअप स्किल्स के भी कैसे बनें इस करवा चौथ पर सबसे खूबसूरत दुल्हन जैसी पत्नी।
विज्ञापन

2 of 6
पहला स्टेप - फोटो : Adobe stock
पहला स्टेप

मेकअप का पहला स्टेप बेहद आसान है। इसके लिए चेहरे को साफ करने के बाद एक अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं ताकि त्वचा हाइड्रेटेड रहे। उसके बाद SPF वाला सनस्क्रीन लगाना न भूलें, जो स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
दूसरा स्टेप - फोटो : Adobe stock
दूसरा स्टेप

अब मेकअप का दूसरा स्टेप सबसे खास होता है। इसके लिए आप भारी फाउंडेशन की जगह टिंटेड मॉइस्चराइजर या बीबी क्रीम लगाएं। ये स्किन टोन को बराबर करता है और बहुत हल्का लगता है। इससे मेकअप प्राकृतिक और फ्रेश दिखता है। ज्यादा भारी बेस वाली फाउंडेशन से बचें।

 

4 of 6
तीसरा स्टेप - फोटो : Adobe stock
तीसरा स्टेप

अगर चेहरे पर कहीं दाग या अंडर आई डार्क सर्कल्स हैं तो कॉन्सीलर की थोड़ी मात्रा लगाएं। इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें ताकि कोई निशान न रहे। अगर आपके चेहरे पर किसी तरह का दाग-धब्बा नहीं है तो आप इस स्टेप को स्किन कर सकती हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
चौथा स्टेप - फोटो : Adobe stock
चौथा स्टेप

ब्रश की मदद से अपनी आईब्रो को सेट करें, इससे चेहरा की शार्पनेस बढ़ जाती है। फिर हल्का सा मस्कारा लगाएं। आप अगर लाइनर लगाना जानती हैं, तो उसी का इस्तेमाल करें वरना आंखों पर सिर्फ मस्कारा लगाएं। आंखों पर ज्यादा मेकअप लगाने से आपका लुक बिगड़ सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पांचवा स्टेप - फोटो : Adobe stock
पांचवा स्टेप

सबसे आखिर में अपनी पसंद के हिसाब से लिपस्टिक की जगह लिप टिंट या रंगीन लिप बाम लगाएं। ये प्राकृतिक रंग देते हैं और होंठों को हाइड्रेट भी रखते हैं। इससे लुक फ्रेश और सिंपल लगेगा। अगर आप चाहें तो लिपस्टिक भी लगा सकती हैं। बस आप पांच स्टेप्स में अपना मेकअप पूरा कर सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें