How To Make Instant Mehndi On Karwa Chauth 2025: अगर आप रात को मेहंदी नहीं लगा पाई हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। घर पर इंस्टेंट मेहंदी बनाकर उसे लगाएं। इंस्टेंट मेहंदी तुरंत रंग देती है।
विज्ञापन
1 of 7
बस कुछ चीजों से घर पर ही तैयार करें मेहंदी, जिससे 5 मिनट में रच जाएंगे हाथ
- फोटो : अमर उजाला
How To Make Instant Mehndi On Karwa Chauth 2025: आज देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में सुहागिनों ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा है। इस दिन सभी महिलाएं खूब सज-धज कर करवा माता की पूजा करती हैं। करवा चौथ की रात चांद को अर्घ्य देने से पहले महिलाएं श्रृंगार करती हैं, जिसमें मेहंदी लगाना सबसे अहम होता है।
अगर आप किसी वजह से एक रात पहले मेहंदी नहीं लगा पाई हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए लाए हैं ऐसा तरीका जिससे आप घर पर ही इंस्टेंट मेहंदी तैयार कर सकती हैं और वो भी कुछ ही मिनटों में।
साथ ही हम आपको कुछ बेहद आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स भी बताएंगे, जिन्हें आप पांच मिनट में अपने हाथों पर सजा सकती हैं। ये उपाय न केवल समय बचाएगा बल्कि आपको एक खूबसूरत और ट्रेंडी लुक भी देगा। चलिए जानते हैं घर पर इंस्टेंट मेहंदी बनाने का आसान तरीका।
विज्ञापन
2 of 7
मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन
- फोटो : Freepik.com
मेहंदी बनाने का सामान
चायपत्ती – 2 टेबल स्पून
गुड़ – 1 टेबल स्पून
कॉफी पाउडर – 1 टीस्पून
नींबू का रस – 1 टेबल स्पून
चीनी – 1 टीस्पून
नीलगिरी का तेल – 2–3 बूंद
विज्ञापन
3 of 7
मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन
- फोटो : instagram
मेहंदी तैयार करने की विधि
इसके लिए सबसे पहले एक कप पानी में चायपत्ती, गुड़ और कॉफी डालें। इसे तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए। अब इसे छानकर ठंडा होने दें।
4 of 7
मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन
- फोटो : instagram
इसके बाद इस ठंडे काढ़े में नींबू का रस और चीनी मिलाएं। ये मिक्सचर आपकी त्वचा पर अच्छा रंग चढ़ाने में मदद करेगा। इसमें कुछ बूंदें युकलिप्टस ऑयल की डालें जिससे रंग और अधिक गहरा हो।
विज्ञापन
5 of 7
मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन
- फोटो : instagram
एक ईयर बड की मदद से इस मिक्सचर को हाथों पर मनचाहे डिज़ाइन में लगाएं। आप स्टेन्सिल्स या टैटू पेपर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
विज्ञापन
6 of 7
मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन
- फोटो : instagram
बाजार में मिलने वाले स्टेन्सिल्स से भी आपकी मेहंदी खूब प्यारी जचेगी। इसे 1–2 घंटे तक सूखने दें। जब सूख जाए, तो इसे धोने की बजाय हल्के हाथों से रगड़कर निकालें।