फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2024: इस करवा चौथ खास स्टाइल में कैरी करें दुपट्टा, लुक में लग जाएंगे चार चांद

Fri, 18 Oct 2024 09:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी इस करवा चौथ अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो लहंगे के साथ दुपट्टे को अलग स्टाइल में कैरी करें। 
विज्ञापन
1 of 6
इस करवा चौथ खास स्टाइल में कैरी करें दुपट्टा - फोटो : instagram
Karwa Chauth 2024: इस साल करवा चौथ का त्योहार 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा, जिसकी तैयारी सुहागिन महिलाओं ने पूरी कर ली है। करवा चौथ के दिन महिलाएं नए-नए कपड़े पहनती हैं और खूब सजती और संवरती हैं। ये दिन उनके पति को समर्पित होता है। इस दिन सभी महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं।

कहा जाता है कि जो भी महिला इस दिन सच्चे मन से पूजा-अर्चना करती है, उसके पति की न सिर्फ उम्र लंबी होती है, बल्कि उनके सम्मान में भी वृद्धि होती है। इस दिन ज्यादातर महिलाएं लहंगा पहनना पसंद करती हैं। 

अगर आप भी इस करवा चौथ अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो लहंगे के साथ वाले दुपट्टे को अलग स्टाइल में कैरी करें। यहां हम आपको दुपट्टा कैरी करने के कुछ अलग तरीके बताने जा रहे हैं, ताकी करवा चौथ के दिन आपका लुक सबसे अलग और खूबसूरत दिखे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
जूड़े के साथ करें अटैच - फोटो : instagram
जूड़े के साथ करें अटैच

लहंगे के साथ दुपट्टा कैरी करने का ये सबसे अच्छा तरीका है। इस तरीके से दुपट्टे को कैरी करने के लिए आपको जूड़ा बनाना है और उस पर साधारण तरह से दुपट्टा पिनों की मदद से अटैच करना है। यदि ऐसा दुपट्टा अटैच कर रहीं हैं तो एक दुपट्टा लहंगे के साथ नॉर्मली कैरी करें। जूड़े वाला दूपट्टा दूसरा होना चाहिए। इससे आपका लुक अच्छा दिखेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
साड़ी के पल्लु की तरह रखें - फोटो : instagram
साड़ी के पल्लु की तरह रखें

सिंपल तरह से दुपट्टा कैरी करना है तो इसे साड़ी के दुपट्टे की तरह अटैच करें। इसके लिए आपको प्लीट्स बनाकर सेंटर से कंधे पर अटैच करनी है। आप चाहें तो पल्लु को खुला भी रख सकती हैं। इसके बाद पीछे की साइड लटक रहे दुपट्टे तो ऐसे ही रहनें दें और आगे वाले दुपट्टे के एक छोर को थोड़ा सा घुमा कर पीछे की साइड अटैच कर दें। 

4 of 6
ऐसे कैरी करें बॉर्डर वाला दुपट्टा - फोटो : instagram
ऐसे कैरी करें बॉर्डर वाला दुपट्टा

अगर आपके लहंगे का दुपट्टा काफी हैवी बॉर्डर वाला है तो आप इसे सही से कैरी करें, वरना ये आपको परेशान कर सकता है। इसके लिए दुपट्टे को पहले फ्री स्टाइल तरीके से कैरी करके कंधे पर अटैच करें। इसके बाद कंधे के पीछे से दुपट्टा ले जाते हुए कमर के पास से सामने की ओर पिन अप कर लें। ये करते समय आपकी प्लीट्स पीछे से खुल जाएंगी और कंधे पर पिन किया हुए छोर से बाॅर्डर भी अच्छा दिखेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
हाथ में पकड़ें - फोटो : instagram
हाथ में पकड़ें

दुपट्टे को कहीं अटैच नहीं करना चाहतीं, तो ये तरीका आप पर जचेगा। इसके लिए आपको बस पहले एक हाथ की कलाई पर दुपट्टे को लपेटना है, उसके बाद इसे पीछे की तरफ से लाकर दूसरे हाथ की कलाई पर लपेटें। आप चाहें तो दोनों कलाई पर चूड़ियों के साथ दुपट्टे को पिन से अटैच कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फ्री स्टाइल रखें - फोटो : instagram
फ्री स्टाइल रखें

अगर आपको एक साइड दुपट्टा रखना पसंद है, तो ये सबसे बेहतर विकल्प है। इस तरह का दुपट्टा देखने में खूबसूरत लगता है। इसे लड़कियां सूट पर भी कैरी करना पसंद करती हैं। इस स्टाइल को कैरी करने के लिए आपको बस कंधे पर दुपट्टे को एक पिन से अटैच करना है। इसके अलावा आपको कहीं कोई पिन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें