करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को है। सुहागिन महिलाओं ने लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली होंगी। कपड़े से लेकर ज्वैलरी तक क्या पहनना है, महिलाएं अक्सर ये पहले ही तय कर लेती हैं। लेकिन आखिरी मिनट पर मेकअप कैसा हो। ये भी जानना जरूरी है। अगर आप करवा चौथ के मौके पर नई दुल्हन सा सजना चाहती हैं, तो इन स्टेप को फॉलो करें। फिर देखिए पतिदेव की निगाहें आप पर से हटेंगी नहीं। तो चलिए जानें कैसे करें नई दुल्हन की तरह मेकअप।
इन दिनों दो तरह के मेकअप काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। पहला गोल्डन ग्लिटरी मेकअप और दूसरी न्यूट्रल टोन मेकअप। आप अपनी पसंद और स्किन टोन के हिसाब से मेकअप चुन सकती हैं।
मेकअप शुरू करने से पहले स्किन को तैयार करना जरूरी है। जिससे कि बेस मेकअप अच्छी तरह से स्किन पर टिके इसके लिए मेकअप से पहले चेहरे को टोनर की मदद से साफ करें। फिर मॉइश्चराइजर लगाएं और प्राइमर लगाएं। प्राइमर लगाने से बेस आसानी से स्किन में सेट हो जाता है।
विज्ञापन
3 of 7
karwa chauth look
- फोटो : सोशल मीडिया
कैसा हो फाउंडेशन
अपनी स्किन टोन से बिल्कुल मैच करता ही फाउंडेशन चेहरे पर लगाएं। साथ में गर्दन और पीठ के खुले हिस्सों पर भी फाउंडेशन की एक परत लगाएं। जिससे कि पूरा चेहरा एक सा दिखे।
4 of 7
karwa chauth look
- फोटो : instagram
कंसीलर का इस्तेमाल
अगर चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो कंसीलर की मदद से इन्हें छिपा सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
karwa chauth look
- फोटो : instagram
आंखों का मेकअप
आंखों पर मेकअप शुरू करने से पहले आइब्रो को अच्छी तरह से शेप दें। फिर गोल्डन आईशैडो को लगाकर ब्लेंड करें। अगर आप स्मोकी आईज चाहती हैं तो साथ में ब्लैक या ब्राउन कलर के आईशैडो को लगाएं। और अगर न्यूट्रल टोन मेकअप चाहती हैं तो केवल गोल्डन आईशैडो ही लगाएं। साथ में लाइनर की मदद से आंखों को शेप दें। आप चाहें तो विंग्ड आईलाइनर लगा सकती हैं।
विज्ञापन
6 of 7
karwa chauth look
- फोटो : instagram
हाईलाइटर
गोल्डन हाईलाइटर की मदद से नाक, चिक बोंस और आईब्रो के ऊपरी हिस्से को हाईलाइट करें। नई दुल्हन सा मेकअप करने के लिए हाईलाइटर को अच्छी तरह से लगाएं। जिससे कि गोल्डन इफेक्ट चेहरे पर दिखे। साथ में पिंक ब्लश को जरूर गालों पर लगाएं।
सबसे आखिर में आउटफिट से मैच करती लिपस्टिक को लगाएं। लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर की मदद से आउटलाइन बनाएं। इससे लिपस्टिक अच्छी तरह से लगेगी और किनारों पर स्मज नही होगी। बस आपका मेकअप कंप्लीट हो गया। हेयरस्टाइल और ज्वैलरी के साथ लुक को कंप्लीट करें।