फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2022: पहला करवा चौथ है तो आलिया भट्-कटरीना कैफ के ब्राइडल लुक से लें इंस्पिरेशन

Thu, 13 Oct 2022 06:44 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
katrina kaif - फोटो : instagram/katrinakaif
करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को किया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं। ये व्रत पूरे दिन निर्जला होता है। वैसे तो सारी महिलाएं व्रत के लिए काफी उत्साहित रहती हैं। लेकिन पहली बार व्रत करने जा रहीं महिलाओं में करवा चौथ का खास महत्व होता है। इस दिन वो पूरे सोलह श्रृंगार कर तैयार होती हैं। अगर आप चाहती हैं कि व्रत वाले दिन आप बिल्कुल नई दुल्हन जैसी दिखें। तो आलिया भट्ट से लेकर कटरीना कैफ के इन ब्राइडल लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट
इस साल आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ सात फेरे लिए जिसमे वो सब्यसाची की डिजाइन की हुई सफेद रंग की साड़ी में तैयार हुई थीं। हालांकि अगर आप सफेद रंग की साड़ी को पूजा के लिए नहीं पहनना चाहती हैं तो आलिया भट्ट के मेहंदी वाले लुक को ट्राई कर सकती हैं। लहंगे के साथ आप चोकर नेकपीस और मांगटीका को मैच करें। साथ में मिनिमम मेकअप आपकी नेचुरल खूबसूरती को दिखाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
katrina kaif - फोटो : instagram/alia bhatt
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ ने शादी के लिए सब्यसाची के लाल रंग के लहंगे को चुना था। आप अगर अपने शादी वाले लहंगे को पहन रही हैं तो कटरीना कैफ की तरह तैयार हो सकती हैं। हालांकि अगर आप माथा पट्टी को कैरी नहीं करना चाहती तो सिंपल गोल्ड ज्वैलरी भी खूबसूरत लगेगी। 

4 of 5
मौनी रॉय - फोटो : instagram
मौनी रॉय
टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय जो अपनी स्टाइल से हमेशा फैंस के दिलों पर राज करती हैं। वो भी शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। शादी के लिए मौनी ने दूसरी बार बंगाली रीत को चुना था। जिसके लिए वो सब्यसाची के लाल रंग के लहंगे में रेडी हुई थीं। आप चाहें तो अपने शादी के लाल जोड़े को मौनी रॉय की तरह पहन सकती हैं। दुपट्टा ड्रैपिंग के साथ आप गोल्ड की ज्वैलरी को मैच करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धा आर्या - फोटो : इंस्टाग्राम/श्रद्धा आर्या
श्रद्धा आर्या
अगर आप शादी के लहंगे को पहनने के बारे में नहीं सोच रही हैं। तो करवा चौथ के मौके पर ब्राइट कलर की सिल्क की साड़ी को चुनें। इसके लिए श्रद्धा आर्या का ये लुक बड़े काम का होगा। गोल्ड ज्वैलरी और हैवी मेकअप के साथ आप सिल्क की साड़ी को पहनें। साथ में बालों में गजरा लगाकर इसे नई दुल्हन वाला लुक दे सकती हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें