फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ में अपनी साड़ी के साथ बनाएं ये हेयर स्टाइल, लुक में लग जाएंगे चार चांद

Sun, 24 Oct 2021 12:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
करवा चौथ 2021 हेयर स्टाइल - फोटो : instagram/kritisanon
करवा चौथ 24 अक्टूबर को है। सुहागन महिलाओं ने करवा चौथ की तैयारी भी शुरू कर दी होगी। ये दिन शादी शुदा महिलाओं के लिए खास होता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके अपने पति के लिए उपवास रखती है और चाँद देख कर व्रत तोड़ती है। सुहागिन महिलाओं के लिए सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व है। ऐसे में महिलाएं साड़ी से लेकर ज्वेलरी, मेकअप, मेहंदी आदि सब कुछ परफेक्ट चाहती हैं। ऐसे में सबसे जरूरी है अपने आउटफिट के मुताबिक मेकअप और हेयर स्टाइल का चयन करना। महंगी से महंगी साड़ी का लुक खराब हो जाएगा अगर मेकअप और हेयर स्टाइल आपके लुक के अनुरूप नहीं होगा। ये दोनों आपके लुक को संवार सकते हैं और बिगाड़ भी सकते हैं। अक्सर महिलाएं अपने साड़ी लुक के साथ या तो साधारण चोटी या फिर खुले बाल ही रखती हैं। चलिए जानते हैं कि करवा चौथ में साड़ी लुक के साथ कैसी हेयरस्टाइल बनाएं ताकि आपका लुक अधिक आकर्षक लग सके।
विज्ञापन

2 of 5
करवा चौथ 2021 हेयर स्टाइल - फोटो : instagram/ananyapanday
मेसी बन हेयरस्टाइल

अगर आप साड़ी पहन रही हैं तो अपने इंडियन लुक को परफेक्ट बनाने के लिए मेसी बन हेयरस्टाइल बना सकती हैं। ये हेयर स्टाइल बालों के लिए एकदम परफेक्ट है। आप बन के साथ बालों को गजरे से भी सजा सकती हैं। इसके लिए पहले बालों की ब्रेड बनाकर उसे रोल करते हुए बन बना सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
करवा चौथ 2021 हेयर स्टाइल - फोटो : instagram
पोनीटेल हेयरस्टाइल

बालों को टाई करना चाहते हैं तो पोनीटेल हेयरस्टाइल बना सकते हैं। इस हेयरस्टाइल को आप साड़ी के साथ दूसरी ड्रेस पर भी बना सकती हैं। इसे आप कई तरह से ट्विस्ट करते हुए भी बना सकती हैं।

4 of 5
करवा चौथ 2021 हेयर स्टाइल - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
फ्रेंच चोटी

साड़ी लुक पर फ्रेंच चोटी काफी स्टाइल काफी प्यारी लगती है। यह हेयरस्टाइल आपको एकदम परफेक्ट लुक देगा । हाफ फ्रेंच भी बना सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करवा चौथ 2021 हेयर स्टाइल - फोटो : instagram/kanganaranaut
गजरा बन हेयरस्टाइल

गजरे के साथ आप प्लेन बन हेयर स्टाइल भी बना सकती हैं। ये ट्रेडिशनल लुक के लिए पुरानी पर हमेशा ट्रेंड में रहने वाली हेयरस्टाइल है। आपसे साड़ी लुक को ये आकर्षक और सुहागिन महिलाओं को क्लासी लुक देती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें