करवा चौथ का व्रत और पूजन ऐसा त्योहार है जो देश के कई हिस्सों में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाता और कई जगहों पर अविवाहित युवतियां भी इस विशेष दिन को मनाती हैं। इस दिन हर युवती और महिला सबसे सुंदर, सबसे खास दिखना चाहती है। इसलिए यह दिन खास साज-श्रृंगार का दिन भी होता है। स्पेशल ड्रेस और गहनों के साथ श्रृंगार को और भी स्पेशल बनाया जाता है। मांग टीका एक ऐसा ट्रेडिशनल गहना है जो साड़ी, लहंगा-चोली, सलवार सूट हर ड्रेस के साथ बखूबी जँचता है और यह चेहरे के साथ-साथ पूरे लुक को अट्रैक्टिव बना देता है। सोने पर सुहागा तब होता है जब यह मांग टीका चेहरे के आकार के हिसाब से पहना जाए। तो जानिए कैसे चुनें सही मांग टीका अपने चेहरे के आकार के हिसाब से।
मांग टीका वैसे माथा पट्टी, नथ आदि के साथ भी पहना जाता है। लेकिन इसे अधिकतर हैवी लुक के लिए प्रयोग में लाया जाता है, जैसे कि विवाह का आयोजन। आप विवाह के बार अगर पहली बार करवा चौथ कर रही हैं तो यह लुक भी कैरी कर सकती हैं लेकिन आमतौर पर करवाचौथ के दौरान महिलाएं लाइट ज्वेलरी कैरी करना पसंद करती हैं। तो जैसे आपकी पसन्द वैसा लुक रखिये। चुनिए अपने चेहरे के हिसाब से मांग टीका।