करिश्मा कपूर अपनी बहन करीना की ही तरह काफी स्टाइलिश हैं और इस लॉकडाउन में बेहद शानदार अंदाज में दिन बिता रही हैं और इंस्टाग्राम पर वो अक्सर ही तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसमें उनका अंदाज फैंस को खासा पसंद आता है। एक दिन पहले ही उन्होंने एथिनिक लुक में तस्वीर साझा की है। जिसमें वो ग्लैमर का तड़का लगाते दिख रही हैं। डीप वी प्लंगिंग नेकलाइन वाली ड्रेस के साथ कुंदन का नेकपीस पहने दिख रही हैं। ये पहली बार नहीं है इसके पहले कई बार करिश्मा के शानदार एथिनिक लुक नजर आ चुके हैं। जिनको देख हर लड़की का मन कर जाएगा इन्हें पहनने का, आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।