दरअसल, पिछले कुछ महीनों पहले आलिया भट्ट रणबीर कपूर के परिवार से मिलने लंच डेट पर गईं थीं। जहां पर उन्होंने लाइट पिंक और आसमानी कलर की ड्रेस कैरी की थी। जिसके साथ मैचिंग की ब्लॉक हील्स और लाइट मेकअप में आलिया रेडी थीं। जिसमें वो काफी क्यूट दिख रहीं थीं। वहीं बात करें रणबीर कपूर की तो सफेद टीशर्ट और ब्लू डेनिम के साथ खाकी रंग की पैंट के साथ सफेद रंग के शूज पहने थे। जिसके साथ उन्होंने शेड्स लगा रखे थे।