फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिश्मा कपूर के वॉर्डरोब में है एथिनिक कपड़ों का बेहद खास कलेक्शन, मिलेगा स्टाइल के साथ ग्लैमर का भी तड़का

Sat, 25 Apr 2020 01:12 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : instagram
करिश्मा कपूर अपनी बहन करीना की ही तरह काफी स्टाइलिश हैं और इस लॉकडाउन में बेहद शानदार अंदाज में दिन बिता रही हैं और इंस्टाग्राम पर वो अक्सर ही तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसमें उनका अंदाज फैंस को खासा पसंद आता है। एक दिन पहले ही उन्होंने एथिनिक लुक में तस्वीर साझा की है। जिसमें वो ग्लैमर का तड़का लगाते दिख रही हैं। डीप वी प्लंगिंग नेकलाइन वाली ड्रेस के साथ कुंदन का नेकपीस पहने दिख रही हैं। ये पहली बार नहीं है इसके पहले कई बार करिश्मा के शानदार एथिनिक लुक नजर आ चुके हैं। जिनको देख हर लड़की का मन कर जाएगा इन्हें पहनने का, आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : instagram
करिश्मा कपूर ने कजिन के वेडिंग रिसेप्शन के लिए मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया लहंगा पहना था। आइवरी और गोल्ड कलर के इस लहंगे की खासियत इसका ब्रोकेड लांग जैकेट था। जो इस लहंगे को भीड़ से हटके दिखा रहा था।


 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : instagram
वहीं संगीत सेरेमनी के लिए करिश्मा ने लाल रंग का सलवार कुर्ता चुना था। जिसका स्टाइल बिल्कुल अलग था। शार्ट फ्रॉक स्टाइल कुर्ते के साथ सलवार जिसमें क्रिस-क्रॉस गोल्ड रंग के पैटर्न बने हुए थे। जिसे करिश्मा ने स्टाइलिश ईयररिंग्स और जूती के साथ टीमअप किया था। करिश्मा का ये स्टाइल काफी कूल था और हर किसी को बेहद पसंद आया था।

 

4 of 6
- फोटो : instagram
करिश्मा कपूर के हर एथिनिक लुक में गोल्ड रंग की कारीगरी जरूर देखने को मिली थी। मेहंदी सेरेमनी के लिए करिश्मा ने मस्टर्ड पीले रंग का सिल्क का कुर्ता और लहंगा चुना था। जिसे डिजाइनर पायल खांडवाला ने डिजाइन किया था। इस ड्रेस की किनारी पर गोल्डन बॉर्डर और ऑर्गेंजा दुपट्टा लुक में चार चांद लगा रहे थें।


 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : instagram
वहीं शादी के लिए करिश्मा ने किसी भी साधारण लड़की की तरह ही सिल्क की साड़ी चुनी थी। लेकिन इसके साथ स्टेटमेंट ज्वैलरी इसे बेहद खास बना रहे थे। रॉ मैंगो की इस सिल्क की साड़ी में गोल्डन किनारी बनी थी। जो इस खूबसूरत गुलाबी रंग की साड़ी का लुक बढाने का काम कर रही थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : instagram
करिश्मा कपूर के सगाई से लेकर शादी तक के हर मौके के आउटफिट में गोल्डन रंग का काम साफ नजर आएगा। सगाई के मौके पर पहने गोल्डन और आइवरी रंग के कुर्ते और पैंट के साथ गोल्डन ईयररिंग्स बेहद खास लग रही थी। इस कुर्ते की खासियत शार्ट स्लीव और आइवरी रंग का कॉलर था।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें