फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई की सड़कों पर इस लुक में नजर आईं करीना, बढ़ा हुआ दिखा वजन

Fri, 02 Jul 2021 04:30 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram

करीना कपूर सोशल मीडिया पर अन्य अभिनेत्रियों की तुलना में अपनी कम तस्वीरें साझा करती हैं लेकिन फैशन के मामले में वे अद्भुत हैं। दो बच्चों की मां बनने के बाद भी वे अपने लुक्स पर बहुत काम करती हैं। करीना कपूर जब दूसरी बार गर्भवती हुईं, उस वक्त अपने कपड़ों के चयन और उन्हें पहनने को लेकर अक्सर वे चर्चाओं का विषय रहा करती थीं लेकिन पिछले दिनों वे लाइमलाइट से दूर ही रही हैं। वे अपनी फिटनेस को लेकर भी बहुत काम करती हैं। लेकिन फिलहाल करीना का वजन बढ़ा हुआ। करीना मुंबई की सड़कों पर किसी काम से जाते हुए स्पॉट हुईं। करीना हालांकि बेहद सिंपल लुक में नजर आ रही हैं लेकिन सामान्य किसी काम के हिसाब से यह लुक बढ़िया है। करीना ने मास्क से चेहरे को ढंक रखा है। करीना का इन तस्वीरों में वजन जरूर कुछ बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। अगली स्लाइड्स से देखिए करीना की यह लेटेस्ट तस्वीर।

विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram

ऐसा है आउटफिट
करीना ने सफेद रंग का सिंपल अनारकली सूट पहना हुआ है। सूट फुल स्लीव्स का है। इसके साथ उन्होंने पैंट स्टाइल सलवार पहना हुआ है। सामान्य तरीके से आगे की ओर दुपट्टा डाला हुआ है। सूट पर कोई प्रिंट नहीं है और यह पूरा एक-सा ऑफ वाइट कलर का है। 

विज्ञापन

3 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram fan page

चेहरे पर है मुस्कराहट
करीना इन तस्वीरों में मुस्करा रही हैं। चेहरे पर बड़ी सी बिंदी लगाई हुई है। काले रंग का मास्क लगाया हुआ है। ज्यादा कोई एसेसरीज नहीं पहनी हुई है। हाथ में फिटनेस बेंड है। पैरों में फ्लेट्स पहन रखे हैं। हाथ में लाइट ब्राउन शेड का बैग ले रखा है। 

4 of 5
करीना कपूर - फोटो : Instagram

वजन है बढ़ा हुआ
करीना जब से दूसरी बार मां बनी हैं, हर मां की तरह उनके भी वजन में भी परिवर्तन आया है। इस वजह से वे मोटी लग रही हैं। हालांकि फिटनेस को लेकर वे बहुत जागरूक हैं और अभी भी वे डेली वर्कआउट कर रही हैं। मास्क हटाने पर करीना की डबल चिन भी नजर आ रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बालों को बांध रखा है
करीना कपूर ने बालों को टाइट बन में बांधा हुआ है। बालों को हाईलाइट किया हुआ है। उनके सूट में सफेद ही रंग की लेस भी लगी हुई है और खासकर के कमर के यहां का मोटापा उनका ज्यादा दिखाई दे रहा है। कानों में इयररिंग्स नहीं पहने हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें